फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मुख्य आरोपी के साथी ने बरामद कराई थी दूसरी शर्ट

मुख्य आरोपी के साथी ने बरामद कराई थी दूसरी शर्ट

Fri, 23 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
मुख्य आरोपी के साथी ने बरामद कराई थी दूसरी शर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
युवती संग गैंगरेप के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस वीरवार को भी चालान पेश नहीं कर सकी। लेकिन यह जरूर खुलासा हो गया कि मुख्य आरोपी के दोस्त ने हत्या के समय जिस शर्ट को पहना हुआ था, उसे नहर में फेंक दिया था और पुलिस को दूसरी शर्ट बरामद कराई थी। इस कारण ही पुलिस ने घटना के समय पहनी शर्ट को बरामद करने के लिए उसे दो घंटे के रिमांड पर लिया और उसे नहर पर लेकर गई। वहां शर्ट नहीं मिल सकी, लेकिन उसके बयान जरूर दर्ज किए गए।

रोहतक स्थित पार्श्वनाथ सिटी में एक युवती का शव 11 मई को बरामद किया गया था। उसके सिर व चेहरे पर ईंटों से हमला कर उसकी हत्या की गई थी। उसकी शिनाख्त सोनीपत निवासी के रूप में हुई थी। युवती घर से तीन दिन पहले लापता हुई थी। इस घटना का खुलासा कीर्ति नगर के सुमित को सीआईए द्वारा तमंचे सहित पकड़े जाने पर हुआ था। उसने बताया था कि वारदात में कबीरपुर का रहने वाला उसका साथी विकास भी शामिल था और दोनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया था। पुलिस की जांच में सामने आया था कि सुमित व विकास दोनों ने युवती से दुष्कर्म किया था। सुमित ही युवती को साथी विकास की कार में रोहतक ले गया था और गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था, लेकिन उससे पहले विकास ने अपनी एक शर्ट बरामद कराई थी। इसके लिए कहा गया था कि हत्या के समय उसने उसी शर्ट को पहना हुआ था। पीड़ित परिवार के वकील मोमीन मलिक ने बताया कि आरोपी विकास ने कोर्ट में बताया कि उसने घटना के समय पहनी शर्ट को पश्चिमी यमुना लिंक नहर में फेंक दिया था। उसने पुलिस को अपनी दूसरी शर्ट बरामद करा दी। यह खुलासा होने पर पुलिस ने उसे दो घंटे के रिमांड पर लिया, लेकिन वह शर्ट नहर में नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी के साथी ने नहर में फेंकी थी शर्ट, पुलिस को दूसरी बरामद कराई
युवती संग गैंगरेप और हत्या मामला, पुलिस ने आरोपी को दो घंटे के रिमांड पर लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed