{"_id":"5cb8d789bdec22141d19ff46","slug":"131555617673-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुकिंग की गई गाड़ी दूसरे को दी, खाते से किस्त की राशि कटी तो हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुकिंग की गई गाड़ी दूसरे को दी, खाते से किस्त की राशि कटी तो हुआ खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्नौर। गांव दातौली के रहने वाले व्यक्ति ने एक मोटर कंपनी के प्रबंधक समेत तीन लोगों पर उसकी बुकिंग की गई गाड़ी किसी अन्य को देेने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि उसने अपनी पुत्रवधू के नाम पर गाड़ी बुक कराई थी। जब उसके खाते से किस्त की राशि कटी तो मामले का पता लगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत सीएम विंडो पर दी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
गांव दातौली निवासी सागर ने बताया कि उसने अपनी पुत्रवधू भावना के नाम से एबीए मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड कैथल में वर्ष 2018 में एक गाड़ी निशान रेडसन गो की बुकिंग कराई थी। उसने 66 हजार रुपये की डाउन पेमेंट दी थी। इसके अलावा कंपनी ने फाइनेंस करवाने के नाम पर कुछ खाली चेक के साथ कुछ कागजों पर भी उसकी पुत्रवधू के हस्ताक्षर करवा लिए थे। गाड़ी बाद में देने को कहा गया था। उसके बाद उनके पास कोई सूचना नहीं आई। इसी बीच उसकी पुत्रवधू के बैंक खाते से गाड़ी की किस्त कटने लगी। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों से संपर्क किया तो उन्हें टकराया जाने लगा। जिस पर सागर ने सीएम विंडो पर शिकायत दी कि उनके साथ कंपनी ने धोखा किया है। सागर ने बताया कि उनकी पुत्रवधू के नाम निशान रेडसन गो गाड़ी बुक कराई थी लेकिन कंपनी के मैनेजर गगन व कर्मचारी शीतल गर्ग ने उनकी नाम की गाड़ी किसी अन्य को दे दी। जब वह कंपनी में गए तो उन्होंने गाड़ी देने से ही मना कर दिया। वहीं उनके खाते से दो किस्त भी काट ली गईं। सीएम विंडो पर शिकायत देने के बाद पुलिस ने अब कंपनी प्रबंधन, मैनेजर गगन व कर्मी शीतल गर्ग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दातौली निवासी सागर ने सीएम विंडो पर शिकायत दी थी कि उसकी पुत्रवधू के नाम जो गाड़ी बुक कराई थी वह कंपनी ने किसी और को दे दी है और उनके खाते से किस्त काट ली गई है। उनकी शिकायत पर एबीए कंपनी, कंपनी के मैनेजर व उसकी एक कर्मचारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-रोहताश, जांच अधिकारी जीटी रोड चौकी, गन्नौर।