फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   माता के दर्शन कर लौटते हुए बस की टक्कर से कार सवार बुजुर्ग की मौत, बेटी ने गम में निगला जहर

माता के दर्शन कर लौटते हुए बस की टक्कर से कार सवार बुजुर्ग की मौत, बेटी ने गम में निगला जहर

Sat, 13 Apr 2019 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
माता के दर्शन कर लौटते हुए बस की टक्कर से कार सवार बुजुर्ग की मौत, बेटी ने गम में निगला जहर
राई (सोनीपत)। मेरठ-बहालगढ़ रोड पर पलड़ी मोड़ के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने एक कार को टक्कर मार दी। जिसमें कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। महिला अपने बेटे व पुत्रवधु और पौत्र के साथ सिकरी माता के दर्शन कर लौट रही थी। उधर, मां की मौत की सूचना के बाद घर पर मौजूद बेटी ने सदमे में जहर निगल लिया। उसे गंभीर हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुजुर्ग के बेटे के बयान पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरथल रोड स्थित सुदामा नगर निवासी संतोष (60) वीरवार को अपने बेटे वीरेंद्र, पुत्रवधु पारूल और चार माह के पौत्र कनव के साथ कार में सवार होकर यूपी के मोदीनगर स्थित सिकरी माता मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। शुक्रवार को सुबह परिवार दर्शन कर वापस लौट रहा था। कार सुबह करीब 7 बजे जब मेरठ-बहालगढ़ रोड पर पलड़ी मोड़ के पास पहुंची तो बहालगढ़ की ओर से बागपत की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज बस ने कार के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार संतोष गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में वीरेंद्र अपनी मां को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद बस चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वीरेंद्र के बयान बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदमे में आ गई थी बेटी
संतोष की हादसे में मौत होने की सूचना जब सुदामा नगर स्थित घर पहुंची तो एमकॉम की पढ़ाई कर रही उसकी बेटी ने सदमे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ी तो परिजनों को पता चला तो उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलड़ी गांव के पास हादसा होने की सूचना मिली थी। पता चला कि हादसे में सुदामा नगर निवासी संतोष की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, उसके बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
नरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed