{"_id":"5caba658bdec2209dc70dc3c","slug":"131554753112-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस कटर से एटीएम काटकर 29 लाख की नकदी ले गए चोर, सीसीटीवी को जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस कटर से एटीएम काटकर 29 लाख की नकदी ले गए चोर, सीसीटीवी को जलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस कटर से एटीएम काटकर 29 लाख की नकदी ले गए चोर, सीसीटीवी जलाया
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर (सोनीपत)। गांव सांदल कलां स्थित एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोर करीब 29 लाख रुपये की नकदी निकालकर ले गए। एटीएम में एक दिन पहले ही 12 लाख रुपये डाले गए थे और उस समय करीब 17 लाख रुपये थे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने रुपये चोरी हुए हैं। चोरी से पहले कुछ रुपये उपभोक्ता पहले निकाल चुके थे या नहीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजलूगढ़ी चौकी पुलिस ने मुआयना कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में सिक्योरिटी गार्ड की लापरवाही भी सामने आ रही है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई है।
गांव भाखरपुर निवासी योगेश ने बताया कि वह एजीएस कंपनी में कार्यरत है। उनकी कंपनी एटीएम में नकदी डालने का काम करती है। उनकी कंपनी गांव सांदल कलां स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसे डालती है। उन्होंने बताया कि गांव सांदल कलां स्थित एटीएम पर गांव का ही सुरेंद्र सुरक्षा गार्ड है। उसने सोमवार सुबह सवा पांच बजे उन्हें सूचना दी कि एटीएम को काटकर चोर नकदी ले गए हैं। जिस पर वह मौके पर पहुंचे और जांच की। साथ ही गन्नौर पुलिस को अवगत कराया। गन्नौर की राजलूगढ़ी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। एटीएम को नीचे से गैस कटर से काटा गया था। इससे पहले गेट पर लगे शटर को भी गैस कटर से काटा गया था। उसके बाद पैसे निकाले गए हैं। योगेश ने बताया कि एटीएम में शनिवार को 12 लाख रुपये डाले गए थे। जब एटीएम में राशि डाली गई तो उस समय 17 लाख 36 हजार रुपये पहले से एटीएम में थे। इसमें से कितनी राशि उपभोक्ताओं ने निकाली है इसका पता मंगलवार को जांच के बाद लग सकेगा। चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी को भी गैस कटर से जला रखा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एटीएम पर नियुक्त गार्ड की लापरवाही भी सामने आई है। वह रात को चौबारे पर जाकर सो गया था।
--
एटीएम को काटकर नकदी चोरी होने की सूचना मिली थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक से एटीएम ट्रांजिक्शन का रिकॉर्ड व सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद ही वारदात के बारे में पता लग सकेगा कि कितनी राशि चोरी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर।