फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र का शव

हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र का शव

Fri, 17 May 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र का शव
सोनीपत। शहर के सेक्टर-12 आउटर पर स्थित गेटवे कॉलेज आफ इंजीनियरिंग में बीटेक अंतिम वर्ष में पढ़ने वाले छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। शिक्षक ने उसे हास्टल के कमरे में फंदे पर लटका देख प्रबंधन व पुलिस को सूचित किया। जिस पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्र पांच पेपरों में रि-अपीयर आने से परेशान था। हालांकि उसने आत्महत्या रि-अपीयर के चलते की या किसी अन्य कारण इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बिहार के जिला पुर्णिया के गांव बनमंखी निवासी देवराज देव (21) शहर के सेक्टर-12 आउटर स्थित गेटवे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक (मेकेनिकल) के अंतिम वर्ष में पढ़ता था। देवराज यहां कॉलेज के हॉस्टल में ही रह रहा था। बुधवार को वह करीब 12 बजे ही क्लास छोड़कर हॉस्टल में अपने कमरे में आ गया था। इसके बाद करीब 3 बजे कॉलेज के प्रोफेसर विक्रम ने देवराज को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कई बार फोन करने के बाद प्रोफेसर विक्रम शाम को हॉस्टल में गए तो देवराज के कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो विक्रम ने दरवाजे में बनी दरार से कमरे में देखा तो देवराज को पंखे पर फंदे से लटका हुआ पाया। इस पर उन्होंने हॉस्टल वार्डन व अन्य कर्मियों को मौके पर बुलवाया व दरवाजा खुलवाया। साथ ही सूचना पुलिस व देवराज के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। वीरवार दोपहर के समय देवराज के पिता दिनेश चौधरी व अन्य परिजन अस्पताल में पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद सौंप दिया। दिनेश चौधरी ने बताया कि इस मामले में उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है और वह मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। जिसके बाद वह शव लेकर चले गए ।
विज्ञापन

पांच पेपर में करना था रि-अपीयर
मामले की जांच कर रही थाना सदर पुलिस ने बताया कि कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार बीटेक फाइनल में पढ़ रहे देवराज को 5 पेपरों में रि-अपीयर करना था। इससे पहले भी उसकी कई विषयों में रि-अपीयर थी। जिससे हताश रहता था, हालांकि उसने आत्महत्या पेपर में रि-अपीयर के चलते की है यह जांच के बाद पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज में एक छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जताया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र कई विषयों में रि-अपीयर आने के कारण हताश रहता था। मामले की जांच की जा रही है। - नरेश कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed