फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दो भाइयों पर चाकू से हमला कर नकदी लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

दो भाइयों पर चाकू से हमला कर नकदी लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
दो भाइयों पर चाकू से हमला कर नकदी लूट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
भाइयों पर हमला कर नकदी लूटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के पटेल नगर स्थित किराना की दुकान में घुसकर दो सगे भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला कर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मोई माजरी निवासी मोहित उर्फ मोगरा, पटेल नगर निवासी मोहित, कैलाश नगर निवासी दीपक व शादीपुर निवासी जतिन उर्फ गोगी हैं। लूटपाट की वारदात दुकान के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विदित रहे कि पटेल नगर निवासी दिनेश अग्रवाल ने पुलिस को बताया था कि उसका गली नंबर 3 में घर है। घर के पास ही वह किराना की दुकान चलाता है। बुधवार की रात उसका बड़ा बेटा अरुण व छोटा बेटा वैभव दुकान पर बैठे हुए थे। वह घर के अंदर मौजूद था। इसी दौरान उसे अपने बेटों के चीखने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर बाहर आया तो देखा कि 6-7 हमलावर दुकान में घुसे हुए थे। उनके पास चाकू, तमंचा, लाठी व अन्य हथियार थे। जिनसे वह उसके बेटों पर हमला कर रहे थे। बदमाशों ने उसके छोटे बेटे वैभव के सिर में तमंचा के बट और अरुण पर चाकू से वार किया। इसके बाद दुकान के गल्ले में रखी नकदी ले गए थे। हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। परिजनों ने वैभव व अरुण को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से वैभव को दिल्ली के अस्पताल में रेफर कर दिया था। वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। जिसमें पटेल नगर निवासी रोहित उर्फ मोगा भी दिखाई दे रहा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रोहित व उसके साथियों पर लूटपाट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। जांच टीम में शामिल एएसआई कुलदीप की टीम ने मोहित उर्फ मोगरा, मोहित कुमार व दीपक को वीरवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने मामले में एक अन्य आरोपी जतिन उर्फ गोगी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed