फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला को जहर पिलाने का आरोप, पति सहित छह नामजद

महिला को जहर पिलाने का आरोप, पति सहित छह नामजद

Sun, 04 Nov 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
महिला को जहर पिलाने का आरोप, पति सहित छह नामजद
पत्नी को जहर पिलाकर मारने की कोशिश, पति समेत छह पर केस
विज्ञापन

-महिला ने पूर्व सरपंच पर लगाया आरोपियों की मदद करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव माहरा की रहने वाली महिला ने पति व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर उसे जहर पिलाकर मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि मामले की जानकारी मिलने पर जब उसके मायका पक्ष के लोग आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। फिलहाल मोहाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव माहरा निवासी पिंकी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले सुखदेव के साथ हुई थी। उसका पति सुखदेव फिलहाल एक मामले में अंबाला जेल में बंद है। वह 31 अक्तूबर को जमानत पर घर आया था। शुक्रवार को पति ने उसके साथ झगड़ा किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। सास व ससुर के साथ मिलकर उसे मच्छर भगाने वाला ऑल आउट पिला दिया गया। सूचना के बाद मायका पक्ष के लोग घर पहुंचे तो आरोपियों ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। मारपीट में उनको भी चोट आई है। महिला ने मामले की शिकायत थाना मोहाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के गांव के पूर्व सरपंच पर भी आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed