फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गोवंश तस्करी में दो अन्य को किया गिरफ्तार

गोवंश तस्करी में दो अन्य को किया गिरफ्तार

Thu, 06 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गोवंश तस्करी में दो अन्य को किया गिरफ्तार
गोवंश तस्करी के आरोप में दो और गिरफ्तार
विज्ञापन

पकड़े गए गोतस्कर की निशानदेही पर पुलिस ने कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। सैदपुर चौकी पुलिस ने गो तस्करी के मामले में दो अन्य आरोपियों को पकड़ने के साथ ही गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों ने अपनी पहचान दिल्ली के सुलतानपुर निवासी नरेश के रूप में दी है। वहीं, दूसरा आरोपी गांव सोहटी निवासी दीपक है। पुलिस ने गो तस्करों को आरोपी बद्री की निशानदेही पर गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार तड़के गो रक्षक दल के सदस्यों ने एक युवक को गोवंश की तस्करी की सूचना पर पीछा करते हुए सोहटी गांव के पास से पकड़ा था। इस दौरान उसके दो अन्य साथी भाग गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान दिल्ली के झंडेवालान रोड स्थित करोल बाग निवासी बद्री के रूप में दी थी। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि झंडेवालान में गोवंश का कत्लखाना है। पुलिस आरोपी को लेकर दिल्ली पहुंची और उसकी निशानदेही पर राजपार्क के पास से गाड़ी चालक नरेश को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया। बाद में पुलिस ने दीपक को सोहटी के पास से काबू किया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। बद्री ने दीपक पर ही उन्हें गोवंश उपलब्ध कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


गोवंश तस्करी के आरोप में काबू किए आरोपी की निशानदेही पर दो युवकों को काबू किया गया है। मामले में अन्य को भी जल्द काबू किया जाएगा।
-युद्धवीर सिंह, चौकी प्रभारी सैदपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed