फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गन प्वाइंट पर लेकर टॉयल व्यापारी से 1.23 लाख की लूट

गन प्वाइंट पर लेकर टॉयल व्यापारी से 1.23 लाख की लूट

Wed, 01 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर लेकर टॉयल व्यापारी से 1.23 लाख की लूट
गन प्वाइंट पर लेकर टाइल व्यापारी से 1.23 लाख की लूट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के गुढ़ा मार्ग स्थित टाइल व्यापारी के गोदाम में घुसकर तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 1.23 लाख रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने व्यापारी के साथ मारपीट भी की। व्यापारी के बयान पर पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। गोहाना शहर निवासी अनिल ने बताया कि उसने गुढ़ा मार्ग पर अनिल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से टाइलों का गोदाम बना रखा है। वह सोमवार देर रात गोदाम पर मौजूद था। उन्हें रात को एक गाड़ी में टाइलों को लोड करना था। जब गाड़ी को लोड किया जा रहा था तो वह गल्ले के पास आ गया। इसी दौरान तीन युवक उसके केबिन में घुस आए। उनमें एक के हाथ में पिस्टल और दो के हाथ में लोहे की रॉड थी। उनमें से एक युवक ने गन प्वाइंट पर लेकर पैसे देने की मांग की। उसके मना करते ही युवक ने पिस्टल का बट उसके सिर में मार दिया। साथ ही गल्ले में रखे एक लाख 23 हजार रुपये, उसका पर्स व मोबाइल छीन लिया। उसने युवकों को रोकना चाहा तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में वह वहां से फरार हो गए। पुलिस ने अनिल के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
---
गुढ़ा मार्ग स्थित गोदाम के मालिक ने लूट की शिकायत दी है। जिस पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- कुलदीप देशवाल, थाना शहर प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed