{"_id":"5b1adb484f1c1bf96e8b72a9","slug":"121528486728-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर मां-बेटे को दी धमकी, पड़ोसियों के घर गुजारनी पड़ी रात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर मां-बेटे को दी धमकी, पड़ोसियों के घर गुजारनी पड़ी रात
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर मां-बेटे को दी धमकी, पड़ोसियों के घर गुजारनी पड़ी रात
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव शहजादपुर में पड़ोसी ने मां-बेटे को अपनी लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से घबराए मां-बेटे को अपने दूसरे पड़ोसियों के घर जाकर रात गुजारनी पड़ी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव शहजादपुर निवासी ओमपति ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी अनिल के पास लाइसेंसी हथियार है। वह उसे व उसके बेटे सोनू को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दे रहा है। कई बार वह उन्हें गोली मारने को लेकर पीछे भाग चुका है। जिसके चलते वह दिन-रात डर के साए में जीने को मजबूर हैं। महिला ने बताया कि डर के चलते उन्हें पड़ोसियों के घर रात गुजारनी पड़ रही है। जिस पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।