{"_id":"5c91240bbdec2239135eb326","slug":"11553015819-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप से नकदी लूट मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
पेट्रोल पंप से नकदी लूटने का आरोपी काबू
विज्ञापन
सोनीपत। थाना सदर पुलिस ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप से लूट के मामले में एक आरोपी को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी पंजाब के जिला पटियाला के गांव समाना का रहने वाला नवप्रीत है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। विदित रहे कि 11 दिसंबर, 2018 को गांव बिंदरौली निवासी सुरेश ने थाना सदर पुलिस को शिकायत दी थी कि ब्रेजा गाड़ी सवार चार बदमाशों ने कंवाली मोड़ स्थित तुषीर पेट्रोल पंप से हथियार के बल पर 60 हजार रुपये व मोबाइल लूटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। मामले में जांच अधिकारी एएसआई सुभाष की टीम ने आरोपी नवप्रीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से नकदी बरामद करने के साथ ही उसके साथियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।