फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   इनेलो नेता के घर से आठ लाख के आभूषण व नकदी चोरी

इनेलो नेता के घर से आठ लाख के आभूषण व नकदी चोरी

Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
इनेलो नेता के घर से आठ लाख के आभूषण व नकदी चोरी
इनेलो नेता के घर से आठ लाख के आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 में युवा इनेलो के प्रदेश सचिव रवि दहिया के घर में घुसकर चोर करीब आठ लाख के आभूषण व हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय इनेलो नेता के परिजन रिश्तेदारी में गए थे, वहीं वह रात को ओमेक्स सिटी स्थित अपने कार्यालय में रुक गए थे। इस दौरान रात को चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक की टीम को बुलाकर सबूत भी एकत्रित कराए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
सेक्टर-14 निवासी रवि दहिया ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में गए हैं। वह वीरवार को अपने साथी के साथ दिल्ली गए थे। वहां से लौटते हुए देर होने के चलते वह हाईवे पर ओमेक्स सिटी स्थित अपने कार्यालय में चले गए और वहीं सो गए। सुबह वह अपने घर पहुुंचे तो सामान बिखरा मिला। उन्होंने देखा कि घर के अंदर से आभूषण व नकदी गायब हैं। जांच करने पर पता लगा कि चोर घर से करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने की तीन चेन, तीन कंगन, गले का हार, पैंडल, मंगलसूत्र, कानों की पांच जोड़ी बालियां, दो हीरे व तीन सोने की अंगूठी, करीब आधा किलो चांदी ले गए। मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फोरेंसिक की टीम को बुलाकर सबूत भी जुटाए हैं।
विज्ञापन

---
हरिद्वार जाने को कपड़े लेेने पहुंचे तो चोरी का लगा पता
रवि दहिया ने बताया कि रात को कार्यालय में रुकने के बाद सुबह उसने अपने साथी के साथ हरिद्वार जाने का कार्यक्रम बनाया था। वह सुबह कपड़े लेने के लिए अपने घर पहुंचे थे। तब चोरी का पता लगा। वह अगर वहीं से हरिद्वार निकल जाते तो चोरी का पता बाद में ही लग पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सेक्टर-14 स्थित घर में चोरों ने लाखों के आभूषण व नकदी चोरी की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों का पता लगाने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
सवित कुमार, चौकी प्रभारी, सेक्टर-14 सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed