फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुकानदार को झांसे में लेकर 60 सूट चोरी कर ले गई चार महिलाएं

दुकानदार को झांसे में लेकर 60 सूट चोरी कर ले गई चार महिलाएं

Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार को झांसे में लेकर 60 सूट चोरी कर ले गई चार महिलाएं
दुकानदार को झांसे में लेकर 60 सूट चोरी कर ले गई चार महिलाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव फाजिलपुर में चार महिलाएं एक दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 60 सूट चोरी कर ले गई। महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार को चोरी का पता लगा। सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

गांव फाजिलपुर निवासी तेजभान ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव में लेडिज कपड़ों की दुकान चलाता है। 5 जून को वह दुकान पर था। दोपहर करीब दो बजे चार महिलाएं उसकी दुकान पर आईं। उन्होंने आते ही उसे सूट दिखाने को कहा। इस दौरान दो महिलाओं ने उसे बातों में उलझा लिया। वह उससे बातचीत करती रही, इस दौरान मौके का फायदा उठाकर दो अन्य महिलाएं करीब 60 सूट चोरी कर ले गई। काफी देर दुकान में बातचीत करने व अलग-अलग सूट देखने के बाद दो महिलाएं सूट पसंद नहीं आने की बात कहकर वहां से निकल गई। बाद में जब वह सूटों को एकत्रित करना लगा तो करीब 60 सूट गायब मिले। इसके बाद उसने गांव में महिलाओं की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने जांच के बाद अब चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी दलबीर सिंह दांगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed