फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   स्टेडियम से लौट रहे क्रिकेट कोच की गाड़ी पर हमला

स्टेडियम से लौट रहे क्रिकेट कोच की गाड़ी पर हमला

Tue, 22 Jan 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम से लौट रहे क्रिकेट कोच की गाड़ी पर हमला
स्टेडियम से लौट रहे क्रिकेट कोच की गाड़ी पर हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के गोहाना रोड पर स्टेडियम से लौट रहे क्रिकेट कोच की गाड़ी पर कार सवारों ने हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने लूटपाट के लिए कार को खुलवाने का प्रयास भी किया, लेकिन कोच ने अपनी गाड़ी को वहां से भगा लिया। बाद में उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। बाद में कोच ने मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं दी।

शास्त्री कॉलोनी निवासी क्रिकेट कोच रवींद्र मलिक ने बताया कि वह रविवार रात को करीब 11 बजे स्टेडियम से वापस घर लौट रहे थे। गोहाना रोड पर फोन आने के बाद वह कार को रोककर बातचीत करने लगा। इसी दौरान कार सवार युवक उसके पास आकर रुके। कार सवार दो युवकों ने उसकी कार को खोलने का प्रयास किया। जिस पर वह उनकी मंशा समझ गया और गाड़ी को भगा लिया। इसी बीच उसकी गाड़ी के पिछले शीशे पर कोई ठोस वस्तु लगी। उसने घर जाकर देखा तो शीशा टूटा था। रात होने के चलते उसने कोई कार्रवाई नहीं की। सुबह जब उसके बेटे ने उठकर देखा तो कार के पिछले हिस्से में पीतल का टुकड़ा पड़ा था। उसे लगा कि कार पर फायरिंग की गई है। वह कोर्ट काम्पलेक्स चौकी में पहुंचे। जहां पर पुलिस ने बताया कि गोली का खोल नहीं यह कोई पीतल का टुकड़ा है। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी भी खंगाले, लेकिन कोई सबूत नहीं मिला। क्रिकेट कोच ने बाद में इस बारे में पुलिस को शिकायत नहीं दी। चौकी प्रभारी फूलकंवार ने बताया कि मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत आएगी तो तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed