{"_id":"5b3535aa4f1c1bf56e8ba7d9","slug":"111530213802-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मालिक पर हमला कर नकदी व कागजात लूट मामले में दो काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्टरी मालिक पर हमला कर नकदी व कागजात लूट मामले में दो काबू
Updated Fri, 29 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के फैक्टरी मालिक पर हमला कर नकदी व कागजात लूट मामले में दो काबू
अमर उजाला ब्यूरो
मुरथल/सोनीपत। गांव रामनगर के पास स्थित जुराब फैक्टरी के मालिक पर हमला कर नकदी और कागजात लूट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव भटाना निवासी मनीष व गुमड़ निवासी तुषार है। पुलिस आरोपियों के साथियों की तलाश कर रही है।
विदित रहे कि दिल्ली के प्रीतम पुरा निवासी विनोद ने 25 जून को शिकायत दी थी कि वह रामनगर के पास जुराब बनाने की फैक्टरी चलाता है। वह फैक्टरी से बाहर निकलकर आगे आया तो एक कार में सवार पांच युवकों ने उसकी कार के सामने अपनी कार को अड़ाकर उससे मारपीट कर कार के शीशे तोड़ दिए थे। बाद में वह कार में रखे बैग को छीनकर ले गए थे। उसके बैग में 60 हजार रुपये की नकदी व जरूरी कागजात थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। बाद में फैक्टरी मालिक ने जांच की तो कार के अंदर ही 50 हजार रुपये मिल गए थे। बदमाशों के बैग छीनने के दौरान नकदी कार में गिर गई थी। अब मामले में एएसआई अशोक कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मनीष व तुषार को काबू कर लिया है। पुलिस ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस नकदी व कागजात बरामद करने के साथ ही उसके साथी का पता लगाएगी।
---
फैक्टरी मालिक से हमला कर नकदी व कागजात लूट में दो आरोपियों को काबू किया है। उनके साथियों का पता लगाया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- फूलकंवार, थाना प्रभारी, मुरथल