फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मैकेनिक का अपहरण कर आगरा ले गए थे कार सवार चार युवक, चंगुल से निकलकर भागा

मैकेनिक का अपहरण कर आगरा ले गए थे कार सवार चार युवक, चंगुल से निकलकर भागा

Sun, 09 Dec 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
मैकेनिक का अपहरण कर आगरा ले गए थे कार सवार चार युवक, चंगुल से निकलकर भागा
मेकैनिक का अपहरण कर आगरा ले गए थे कार सवार चार युवक, चंगुल से भागा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा/सोनीपत। शहर के बाईपास से लापता हुए ट्रक मेकैनिक का अपहरण किया गया था। कार सवार चार युवकों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और बाद में अपहरण कर आगरा ले गए थे। वहां पर इंजेक्शन देकर बेसुध रखा गया। होश में आने के बाद वह चकमा देकर भाग निकला। जिस पर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे घर लेकर पहुंचे। जिसके बाद उसे थाने में ले जाया गया। पुलिस मैकेनिक से जानकारी जुटा रही है।
सोमवार को खरखौदा के वार्ड 10 में रहने वाला प्रमोद संदिग्ध हालत में लापता हो गया था। उसकी पत्नी अनीता ने शिकायत दी थी कि उसका पति ट्रक मेकैनिक था। वह घर से दुकान पर गया था। बाद वह वह वापस नहीं लौटा। उसकी स्कूटी उन्हें बाईपास पर मिली थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस उनकी तलाश में लगी थी कि शनिवार को प्रमोद परिजनों के साथ थाने में पहुंचा। थाना प्रभारी राजीव कुंडू ने बताया कि प्रमोद ने अज्ञात लोगों द्वारा उसका अपहरण करने की बात कही है। जिस पर प्रमोद से जानकारी जुटाई जा रही है। जिससे की मामले की तह तक जाया जा सके। साथ ही अपहर्ताओं को पकड़ा जा सके। साथ ही अभी तक इस मामले में फिरौती दिए जाने की जानकारी सामने नहीं आई हैं। हालांकि पुलिस हर पहलु को लेकर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कार सवार चार युवकों ने किया अपहरण
अपहरण के बाद वापस लौटे ट्रक मैकेनिक प्रमोद ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। थाना प्रभारी राजीव कुंडू का कहना है कि प्रमोद के परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे हैं। प्रमोद ने बताया है कि कार सवार चार लोग उसका अपहरण कर ले गए थे और इंजेक्शन लगाकर उसे बेहोश रखा जाता था। शुक्रवार को उसे होश आया तो अपहरणकर्ता दिखाई नहीं दिए। जिससे वह किसी तरह से उनके चंगुल से निकल भागने में कामयाब रहा। जिसके बाद उसने परिजनों से संपर्क किया। परिजन उसे आगरा से वापस लेकर आए। थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल प्रमोद के बयानों के बारे में सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से टक्कर मारने के बाद किया अपहरण
प्रमोद ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम साढ़े छह बजे वह दुकान बंद कर घर के लिए निकला था। बाईपास पर कुछ दूर चलते ही पीछे से आई एक सेंट्रो कार ने उसे साइड मार दी थी। शुरुआत में उसने सोचा कि कार सवार नशे में होंगे। वह अपनी स्कूटी उठाने लगा तो कार से चार युवक नीचे उतरे और उस पर कपड़ा डालकर उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद उसे कोई जानकारी नहीं। अपहरणकर्ता उसे नशे का इंजेक्शन देकर रखते थे। शुक्रवार को वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला और परिजनों को सूचित किया।

वर्जन
मामले की जांच जारी है। प्रमोद से जानकारी जुटाई जा रही है। जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। अपहरणकर्ता कौन थे और प्रमोद का अपहरण करने के पीछे उनका क्या मकसद रहा इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
-राजीव कुंडू, थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed