{"_id":"5bb511ca867a557ffd369f23","slug":"101538593226-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी को चार की मौत के बाद पत्थर रखकर रोका, वाहन दौड़ाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केएमपी को चार की मौत के बाद पत्थर रखकर रोका, वाहन दौड़ाने वालों पर होगी कार्रवाई
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
केएमपी को चार की मौत के बाद पत्थर रखकर रोका, वाहन दौड़ाने वालों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो,
सोनीपत। निर्माणाधीन केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे पर गांव मंडोरा के पास हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत के बाद ट्रैफिक पुलिस ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। केएमपी को भारी पत्थर रखकर बंद कर दिया गया है। जिससे कोई वाहन लेकर इस पर न जा सके। साथ ही केएमपी पर वाहन दौड़ाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इसे लेकर नोटिस बोर्ड भी चस्पा किए जाएंगे। केएमपी जब तक चालू नहीं होगा तब तक इस पर वाहन चलाना पूरी तरह से निषेध किया गया है।
दिल्ली के गांव सिंघु का एक परिवार दो कारों में सवार होकर राजस्थान स्थित खाटू श्याम धाम पर गया था। वहां से लौटते समय जाम से बचने के चक्कर में वह केएमपी चढ़ गए थे। जिस पर गांव मंडौरा के पास ड्रेन नंबर-6 के पास कार का टायर फट गया था। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 10 फुट गहराई में जा गिरी थी। हादसे में कार सवार मीना, उसकी बेटी आरती व ज्योति तथा आरती की 3 माह की मासूम बेटी निशि की मौत हो गई थी। अभी तक केएमपी को आम लोगों के लिए खोला नहीं गया है, लेकिन उसके बावजूद उस पर वाहन दौड़ाए जा रहे है। हादसे के बाद बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है। मुरथल ट्रैफिक थाना प्रभारी बलवान सिंह ने तुरंत केएमपी पर चढ़ने के लिए लोगों द्वारा बनाए गए अस्थायी कटों को बंद करा दिया है। इसके अलावा केएमपी के बीच में मिट्टी डालने के साथ ही बड़े पत्थर रखवा दिए गए हैं। जिससे कोई भी इसके शुरू होने से पहले नहीं चढ़ सके।
जेसीबी की मदद से रखवाए भारी पत्थर
ट्रैफिक पुलिस ने केएमपी पर जेसीबी की मदद से भारी पत्थरों को रखवाया है। जिन्हें आम राहगीर आसानी से नहीं हटा सकेगा। साथ ही मिट्टी भी डलवाई गई है। भारी पत्थर खरखौदा की तरफ से केएमपी पर चढ़ने से रोकने के साथ ही बीसवां मील के पास भी रखवाए गए हैं। जिससे कोई यहां से भी इस मार्ग पर न जा सके।
विज्ञापन
केएमपी पर वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
केएमपी पर वाहन चलाने वालों पर अब कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से हिदायत जारी की गई है। अब केएमपी पर आवागमन करने वालों के वाहन जब्त तक किए जाएंगे। साथ ही उनके चालान कर कार्रवाई की जाएगी। लोगों को हादसों से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
केएमपी को जब तक आम लोगों के लिए नहीं खोला जाएगा, उस समय तक वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। निर्माण कंपनी के अलावा किसी अन्य वाहन को वहां नहीं चलने दिया जाएगा। इसके सभी कटों को बंद करा दिया गया है।
बलवान सिंह, प्रभारी, ट्रैफिक थाना, मुरथल।