फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   तुन कालोनियों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण व नकदी ले गए चोर

तुन कालोनियों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण व नकदी ले गए चोर

Wed, 27 Jun 2018 12:41 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
तुन कालोनियों को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के आभूषण व नकदी ले गए चोर
लाखों के आभूषण और नकदी ले गए चोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। गांव राई में एक ही रात में चोरों ने तीन कालोनियों को निशाना बनाकर लाखों की नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव राई निवासी संतराम ठेकेदार ने बताया कि वह राजेश त्यागी की कॉलोनी में रहता है। उसने बताया कि रात को कॉलोनी के लोग गर्मी के चलते छत पर सो रहे थे। इसी दौरान रात को चोर कॉलोनी में घुसकर दस कमरों से नकदी व आभूषण ले गए। चोर उसके कमरे से 10 हजार की नकदी व करीब 50 हजार के आभूषण, रामप्रकाश के कमरे से करीब 50 हजार रुपये व अन्य के कमरों से भी हजारों की नकदी व आभूषण ले गए। सुबह जब वह नीचे आए तो चोरी का पता लगा। जिस पर कॉलोनी मालिक राजेश त्यागी को अवगत कराया। वहीं चोरों ने रात को ही सिंटू त्यागी व राजबीर की कॉलोनी में भी कई कमरों से नकदी व आभूषण चोरी की है। रात को एक साथ कई कॉलोनियों को निशाना बनाए जाने से लोगों में रोष है। उन्होंने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed