{"_id":"5a74b99d4f1c1b8b268b7f5d","slug":"101517599133-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राले की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट ट्राले की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सोनीपत नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक चालक की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव गुमड़ निवासी पवन ने शिकायत में बताया कि 1 फरवरी को वह अपने साथी गौरव (18) के साथ अपनी बाइक पर सवार होकर सोनीपत से गन्नौर वापस लौट रहे थे। जब वे बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट पहुंचे तो एक तेज गति से आ रहे एक ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक जीटी रोड के किनारे खड़े बिजली के पोल से जा टकराई। जिससे वे दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद ट्राला चालक मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।