{"_id":"5a454d204f1c1bce408bfc20","slug":"101514491168-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर माइंड की तलाश में दिल्ली में दबिश दे रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मास्टर माइंड की तलाश में दिल्ली में दबिश दे रही पुलिस
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। दुल्हन दिलाने के नाम पर 35 लोगों के लाखों रुपये ठगकर फरार हुई मास्टर माइंड महिला की तलाश में पुलिस ने दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी है। हालांकि उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। उधर, मामले में पुलिस ने हिरासत में ली मास्टरमाइंड की महिला साथी व उसके जानकार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुधवार को सोनीपत, रोहतक व झज्जर जिले के विभिन्न गांवों व कस्बों के 35 लोग परिजनों के साथ खरखौदा थाना में पहुंचे थे। उनका आरोप था कि दुल्हन दिलाने के नाम पर उनसे प्रत्येक से 45 से 50 हजार रुपये तक लिए गए हैं। उनकी शादी बुधवार को कराने की बात कही गई थी। उन्होंने बताया कि उनके पास खरखौदा की रहने वाली सुशीला आई थी। जिसने कहा था कि उनकी रिश्ते में ननद लगने वाली दिल्ली में नरेला के पास स्थित लामपुर की रहने वाली अनीता शादी की उम्र लांघ चुके युवकों की शादी कराती है। इसके एवज में 45 से 50 हजार रुपये देेने होंगे। इस पर वह उनके झांसे में आ गए थे। अनीता उनके पास आकर उनसे पैसे ले गई थी। अनीता व सुशीला के साथ उनका जानकार थाना कलां का मोनू भी आता था। पुलिस ने वार्ड-2 खरखौदा निवासी संजय के बयान पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया था। लोगों ने सुशीला व मोनू को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे उनकी साथी व मास्टरमाइंड अनीता को काबू किया जा सके।
अनीता को तलाश करने में लगी दो टीम
अनीता की तलाश में पुलिस उसके सभी संभिवत ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस सुशीला व मोनू के बताए हर स्थान पर दबिश देकर अनीता की तलाश कर रही है। इसके लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
कहीं अधिक हो सकती है ठगी के पीड़ितों की संख्या
शादी के नाम पर उम्रदराज लोगों को ठगने के मामले में पीड़ितों की संख्या कहीं अधिक हो सकती है। हालांकि पुलिस इसे लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। उसके बावजूद पुलिस इस पहलु पर जांच कराने की बात अवश्य करती है।
वर्जन
शादी के नाम पर लाखों की ठगी किए जाने के मामले में दो आरोपियों को रिमांड पर लिया है। मामले में मास्टर मांइड की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द काबू किया जाएगा।
वजीर सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा