{"_id":"61e446186b03a74bc5746d5b","slug":"1-lakh-20-thousand-rupees-cheated-from-a-person-in-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: इनाम में कार निकलने का झांसा देकर 1 लाख 20 हजार रुपये ठगे, कंपनी के नाम से आया था फोन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सोनीपत: इनाम में कार निकलने का झांसा देकर 1 लाख 20 हजार रुपये ठगे, कंपनी के नाम से आया था फोन
Sun, 16 Jan 2022 09:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:51 PM IST
सार
वहीं एक अन्य ठगी के मामले में युवक को झांसे में लेकर खाते से 46 हजार रुपये निकाले लिए। उसने युवक का फोन पे नंबर लेकर पैसे भेजने का झांसा दिया और खाते से रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन
ठगी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऑनलाइन ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। गन्नौर में ठगी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पहला मामला पुगथला गांव का है। गांव के रमेश कुमार को इनाम में गाड़ी निकलने का झांसा देकर 1 लाख 20 हजार रुपये ठगे लिए गए। रमेश कुमार ने बताया कि उसने हर्बल कंपनी से सामान खरीद था।
विज्ञापन
जिसके बाद उसके पास हर्बल कंपनी के नाम से फोन आया कि आप टाटा नेकसोन गाड़ी जीत चुके हैं, जिसकी जीएसटी के आपको 6999 रुपये देने हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके पंजाब नेशनल बैंक में दो खाते हैं, जिसके बाद ठगों ने उसके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
वहीं दूसरा मामला जफरपुर गांव का है। ठगों ने एक व्यक्ति का फोन पे नंबर लेकर उसके खाते से 48 हजार रुपये निकाल लिए। दिनेश ने बताया कि उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वह हनुमान मंदिर से बोल रहा है और खाते में पैसे डलवाने की बात कही। उसने अपना फोन चचेरे भाई राजेश को दे दिया।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि कॉल करने वाले ने उसके भाई को झांसे में लेकर पैसे भेजने के नाम पर उसका फोन पे नंबर ले लिया। जिसके बाद उसके भाई के खाते से 48000 रुपये कट गए। गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने रमेश कुमार व दिनेश की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।