{"_id":"5f11be638ebc3e63666ccec8","slug":"crime-sonipat-news-rtk564444562","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप पर फिल्मी स्टाइल में लूटपाट, मैनेजर व सेल्समैन के पैरों के पास गोली मारकर 45000 रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप पर फिल्मी स्टाइल में लूटपाट, मैनेजर व सेल्समैन के पैरों के पास गोली मारकर 45000 रुपये लूटे
विज्ञापन
गांव मुंडलाना स्थित पेट्रोल पंप जहां पर लूट की वारदात हुई।
- फोटो : Sonipat
गोहाना। गांव मुंडलाना स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर पहुंचे बदमाशों ने मैनेजर व सेल्समैन के पैरों के पास जमीन में गोली मारकर उनसे 45000 रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर नकाबपोश बदमाश मौके से फरार हो गए। पेट्रोल पंप मालिक ने मामले की सूचना मुंडलाना चौकी पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोहाना के लक्ष्मी नगर निवासी सतीश गोयल ने पुलिस को बताया कि गांव मुंडलाना के पास हाईवे पर उनका संदीप सर्विस स्टेशन है। वह वीरवार रात करीब आठ बजे पेट्रोल पंप के केबिन के बाहर कुर्सी पर बैठा था। पेट्रोल पंप का मैनेजर उत्तम नगर गोहाना का राजेंद्र व सेल्समैन गांव बुसाना का राजेश उसके पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक बाइक पर दो युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने चेहरे पर परना (कपड़ा) बांध रखा था। उन्होंने बाइक को स्टार्ट हालत में कुछ दूर खड़ा कर दिया। वह हाथों में पिस्तौल लेकर उनके पास पहुंच गए। उन्होंने आते ही राजेंद्र के पैर के पास गोली मार दी। उसके बाद उसके हाथ से बैग छीन लिया। बैग में 30000 रुपये व दो शपथ पत्र थे। इसके बाद दूसरे हाथ में लिए 15000 रुपये भी छीन लिए। इसी दौरान दूसरे युवक ने राजेश के पैर के पास गोली मार दी। बाद में वह बाइक लेकर फरार हो गए। सतीश ने मामले से मुंडलाना चौकी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मैनेजर व सेल्समैन के पैरों में किया फायर
दोनों बदमाश फिल्मी स्टाइल में पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। उन्होंने मैनेजर के पास आते ही बिना कोई बातचीत करे, सीधे उनके पैरों के पास फायर कर दिया। हाथों में पिस्तौल देखकर वह कुछ नहीं कर सके। एक बदमाश ने मैनेजर से बैग छीन लिया। इसी बीच सेल्समैन हिला तो हिलते ही दूसरे युवक ने उनके पैरों के पास फायर कर दिया। जिसके बाद वह पैसे लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
--
पेट्रोल पंप पर लूटपाट की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-दिनेश कुमार, जांच अधिकारी, मुंडलाना चौकी।