फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crime

शराब ठेके पर डकैती, सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर 2300 रुपये व 3 पेटी शराब लूटी

Fri, 05 Jun 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Crime
गोहाना। गांव कोहला स्थित शराब ठेके के सेल्समैन को पिस्तौल दिखाकर पांच-छह डकैत 2300 रुपये व 3 पेटी शराब लूट ले गए। बदमाशों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। सेल्समैन ने मामले से बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने सेल्समैन के बयान पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कोहला के रहने वाले जसबीर ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के ठेके पर सेल्समैन है। उसने बताया कि बुधवार देर रात करीब ढाई बजे कार सवार पांच-छह युवक उसके ठेके पर पहुंचे। उन्होंने जबरन दरवाजा खुलवा लिया और उसे पिस्तौल दिखाकर काबू कर लिया। बाद में बदमाश उसे डरा धमकाकर ठेके से 2300 रुपये, 24 बोतल अंग्रेजी शराब व 12 बोतल बीयर लूट ले गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। उसने मामले से रात को ठेकेदार को अवगत कराया। इसके बाद बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया गया। बरोदा थाना पुलिस ने जांच के बाद डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द बदमाशों का पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

शराब ठेके पर डकैती की सूचना मिली थी। पांच-छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। वह ठेके से नकदी व शराब ले गए। मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार, थाना प्रभारी बरोदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed