फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crane crushed the worker going home after shopping for Karva Chauth

सोनीपत में दुखद घटना: करवा चौथ की खरीदारी कर घर जा रहे श्रमिक को क्रेन ने कुचला, मौत

Wed, 12 Oct 2022 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 12 Oct 2022 11:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जिला शहजानपुर के गांव मुड़िया अल्हागंज निवासी अशोक ने बताया कि वह अपने भाई अवधेश के साथ 15 वर्षों से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Crane crushed the worker going home after shopping for Karva Chauth
प्रवासी श्रमिक की मौत के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गांव पिपली खेड़ा से करवा चौथ पर्व की खरीदारी कर गांव बड़ी में अपने कमरे पर लौट रहे साइकिल सवार श्रमिक को क्रेन ने कुचल दिया। हादसे में श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के जिला शहजानपुर के गांव मुड़िया अल्हागंज निवासी अशोक ने बताया कि वह अपने भाई अवधेश के साथ 15 वर्षों से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं। परिवार के साथ गांव बड़ी में ही रहते हैं। बुधवार को वह और उनका भाई अवधेश अलग-अलग साइकिल पर पिपली खेड़ा में करवा चौथ पर्व के लिए खरीदारी करने गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Chandigarh: चंडीगढ़ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष पद प्रत्याशी खरगे, बोले- मैं गांधी परिवार की रबर स्टैंप नहीं हूं
विज्ञापन
विज्ञापन


लौटते समय बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के गेट नंबर एक के सामने एक तेज रफ्तार क्रेन चालक ने उनके भाई को कुचल दिया जिससे अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। चालक क्रेन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने अशोक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed