{"_id":"664b7baed186c65abb0808e6","slug":"crackdown-on-drug-smugglers-tightened-five-accused-arrested-from-different-places-sonipat-news-c-197-1-snp1001-118535-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करों पर कसा शिकंजा, अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मादक पदार्थ तस्करों पर कसा शिकंजा, अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपी काबू
Mon, 20 May 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 May 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा कसते हुए अलग-अलग स्थान से पांच आरोपियों को काबू किया है। दो आरोपियों को रिमांड पर लिया गया और तीन अन्य को जेल भेज दिया गया।
क्राइम यूनिट गन्नौर में नियुक्त एसआई चांद सिंह ने बताया कि उनकी टीम नाहरा के पास गश्त कर रही थी। उन्हें सूचना मिली कि दो युवक मादक पदार्थ लेकर आने वाले है। पुलिस ने नाहरा-नाहरी नहर पुल पर नाका लगाकर कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया। उनकी पहचान दिल्ली के नरेला निवासी सुनील और मूलरूप से नेपाल फिलहाल नरेला निवासी हरीश थापा के रूप में हुई। उनके पास से 2.4 किलो चरस बरामद की गई। आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
वहीं क्राइम यूनिट कुंडली की टीम ने जटवाड़ा के शिव कुमार उर्फ शिवा व रोहतक के कबूलपुर निवासी धर्मजीत उर्फ काला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एएसआई रविंद्र की टीम ने देवडू रोड से पकड़ा। उनके पास से 7.04 ग्राम हेरोइन मिली। उनके खिलाफ थाना सेक्टर-27 में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
वहीं क्राइम यूनिट कुंडली में नियुक्त एसआई पवित्र की टीम ने मूलरूप से तिहाड़ मलिक फिलहाल गढ़ी ब्राह्मणान निवासी अश्वनी को गिरफ्तार किया है। उसे गढ़ी ब्राह्मणान के पास से 7.60 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा है। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।