फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Crackdown on adulterated ghee network: Factory was already on the radar of investigative agencies prior to central action.

मिलावटी घी नेटवर्क पर शिकंजा : केंद्रीय कार्रवाई से पहले ही जांच एजेंसियों के रडार पर थी फैक्टरी

Sat, 20 Jun 2026 03:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Jun 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on adulterated ghee network: Factory was already on the radar of investigative agencies prior to central action.
सोनीपत। कुंडली स्थित घी निर्माण इकाई पर केंद्रीय एजेंसियों की हालिया कार्रवाई ने एक महत्वपूर्ण तथ्य उजागर किया है। जिस फैक्टरी से मिलावटी घी बरामद होने का दावा किया गया है वह करीब एक माह पहले ही मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दायरे में आ चुकी थी।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने फैक्टरी में निरीक्षण कर विभिन्न उत्पादों के नमूने लिए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। कुंडली स्थित एमएस बालाजी फूड प्रोडक्ट्स में करीब एक माह पूर्व संयुक्त टीम ने छापा डालकर निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान घी व अन्य उत्पाद के के चार नमूने एकत्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। इसी बीच भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की तरफ से इकाई पर की गई हालिया कार्रवाई ने पूरे मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय अधिकारियों का मानना है कि सैंपल रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी। यदि जांच में खाद्य मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय जांच के बाद केंद्रीय स्तर पर बढ़ी निगरानी
सूत्र बताते हैं कि संबंधित इकाई का लाइसेंस केंद्रीय स्तर पर जारी होने के कारण स्थानीय जांच के दौरान जुटाए गए तथ्यों और प्राथमिक जानकारियों को संबंधित केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा किया गया था। इसके बाद मामले की निगरानी और जांच का दायरा बढ़ाया गया जिसके परिणामस्वरूप हाल ही में केंद्रीय स्तर पर कार्रवाई की गई।

लैब रिपोर्ट का इंतजार, उसी पर टिकी अगली कार्रवाई

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि संयुक्त टीम ने करीब एक माह पहले फैक्टरी से विभिन्न नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। अभी तक उनकी रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। जांच के दौरान संबंधित एजेंसियों को आवश्यक सूचना उपलब्ध करा दी गई थी जिसके बाद केंद्रीय स्तर पर कार्रवाई की गई।


रिपोर्ट तय करेगी आगे की दिशा
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्थानीय स्तर पर लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि फैक्टरी में तैयार किए जा रहे उत्पाद निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हैं या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर विभागीय और कानूनी कार्रवाई का खाका तय किया जाएगा।



यह है मामला
एफएसएसएआई की हालिया कार्रवाई में सोनीपत स्थित एक घी निर्माण इकाई से बड़ी मात्रा में संदिग्ध घी बरामद किया गया है। केंद्रीय एजेंसी के अनुसार प्रारंभिक जांच में नमूनों में वनस्पति तेल और पशु वसा की मिलावट के संकेत मिले हैं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है और संबंधित रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed