फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cows on the road, tender to catch them expired after a month

Sonipat News: सड़क पर गोवंश, पकड़ने का टेंडर एक माह से खत्म

Sun, 21 Jan 2024 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cows on the road, tender to catch them expired after a month
सोनीपत के सेक्टर-23 में सड़क किनारे खाली मैदान में घूमते गोवंश। संवाद
सोनीपत। सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को लेकर शहरवासी व वाहन चालक परेशान हैं। गोवंशों को पकड़ने के लिए लगाया गया नगर निगम का टेंडर एक माह पहले ही खत्म हो चुका है। इसके बाद से निगम क्षेत्र में बेसहारा गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके चलते वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे हैं। गोवंश के सड़क पर आने की वजह से दुर्घटना होने की आशंका रहती है। शहरवासी नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन गोवंशों को पकड़ने के लिए अभी तक टेंडर नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के पास सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुओं का आश्रय देने के लिए अभी योजना नहीं है। करीब एक हजार गोवंश शहर की सड़कों पर घूम रहे हैं। गांव कुमासपुर व हरसाना कलां स्थित नगर निगम की नंदीशालाओं में 323 गोवंशों को रखने के लिए क्षमता है। टेंडर के अभाव में इतने पशु भी नंदीशाला में नहीं भेजे जला रहे। सर्दी के मौसम में धुंध की वजह से सड़कों पर बेसहारा पशु दिखाई नहीं देने से हादसे होने की आशंका बनी रहती है। 15 दिसंबर को गोवंशों को पकड़ने का टेंडर खत्म हो चुका है। उसके बाद नया टेंडर लगाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू नहीं पाई है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर को कैटल फ्री बनाने के दावे किए जाते है, लेकिन गोवंशों को पकड़ने के लिए एक माह से अधिक समय से टेंडर खत्म होना इसे चरितार्थ नहीं कर रहा है। मौजूदा हालात में कड़ाके की ठंड में गोवंश भी परेशान हैं और उनके बाहर सड़कों पर होने से आमजन भी दुखी है। कोहरे में कभी भी हादसे का भय बना रहता है। गोवंश खुद कचरा खाकर बीमार हो जाते हैं और राहगीरों के लिए अक्सर हादसे की वजह बनते हैं। नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार 1 से 15 दिसंबर के बीच शहर से 225 गोवंश को पकड़कर कुमासपुर नंदीशाला में भेजे गए थे। 53 गोवंश को हरसाना कलां स्थित नंदीशाला में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश की वजह से हो चुके हादसे

-17 अगस्त 2023 को गोहाना रोड बाईपास स्थित फ्लाईओवर के पास बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दो भाई सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक ने एक भाई को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

-विकास नगर में 25 अक्तूबर, 2022 को एक सांड़ ने सेवानिवृत्त शिक्षक व महिला को घायल कर दिया था।



-अक्तूबर, 2020 में गांव जुआं निवासी अशोक (48) की बाइक सड़क पर लड़ रहे गोवंशों से टकरा गई थी। गोहाना रोड पर गांव गढ़ी ब्राह्मणान के पास हादसे में उनकी जान चली गई थी।




- 22 दिसंबर, 2019 को खरखौदा के दिल्ली रोड पर बुजुर्ग सब्जी विक्रेता बलदेव को सांड़ ने पटककर मार दिया था।



-12 दिसंबर, 2019 को जगदीशपुर के रामपाल की सांड़ की चपेट में आकर मौत हुई।



-29 जुलाई, 2019 को गांव सेवली में पूर्व सरपंच राजेंद्र की सांड़ ने टक्कर मार-मारकर जान ले ली थी।



-4 मार्च 2019 को सिक्का काॅलोनी में सीता को सांड़ ने पटककर मार दिया था।

वर्जन
गोवंशों को पकड़ने के लिए टेंडर लगाया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया जल्द शुरू कर दी जाएगी। टेंडर आवंटित होने के बाद गोवंशों को पकड़कर नंदीशालाओं में भेजा जाएगा।
साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed