फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Cousin stabbed a young man to death over a transaction of Rs 1200, arrested

Sonipat News: 1200 रुपये के लेनदेन में चचेरे भाई ने चाकू मारकर युवक को मार डाला, गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Cousin stabbed a young man to death over a transaction of Rs 1200, arrested
फोटो :26: विजय का फाइल फोटो
सोनीपत। सुंदर सांवरी कॉलोनी में 12 सौ रुपये के लेनदेन में कहासुनी के बाद चचेरे भाई ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवाया। जहां से शव को खानपुर भिजवा दिया गया। पुलिस ने वहां पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


सुंदर सांवरी की डेहा बस्ती निवासी सोनू ने सिविल लाइन थाना की ओल्ड चौकी पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में बिजली की दुकान पर काम करते हैं। उनके छोटे भाई विजय थे और एक बहन है। उनके भाई विजय एक कार कंपनी के शोरूम व वर्कशॉप में काम करते थे। उनके भाई का 17 फरवरी को चचेरे भाई आशु के साथ रुपये के लेनदेन में झगड़ा हो गया था। उनकी पत्नी ने दोनों को समझाकर शांत कर दिया था। रात को उनके भाई विजय गली में पवन की दुकान के पास अपने साथी मोनू के साथ खड़े थे। वह भी पास ही मौजूद थे। इसी दौरान आशु गली में आया व विजय से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते आशु ने विजय की छाती पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उनके भाई लहूलुहान होकर नाली में गिर गए। वह भाई की कमीज बदलकर उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने उनके भाई को मृत घोषित कर दिया। नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट नहीं होने के चलते खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने सोनू के बयान पर आरोपी आशु के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में चौकी प्रभारी रोहित की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

12 सौ रुपये को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी का अपने ताऊ के बेटे संग 12 सौ रुपये लेनदेन को लेकर झगड़ा था। इसी के चलते हुई बहस के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी को रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

हत्या की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों भाई बहस करते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद आरोपी चाकू से वार करता दिख रहा है। घटनास्थल पर बनाए गए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।



-
कहासुनी के बाद युवक ने अपने ताऊ के बेटे की हत्या कर दी। इसमें मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

- राहुल देव, एसीपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed