फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Couple shot by opening flat door, husband's condition critical

फ्लैट का दरवाजा खुलवाकर दंपती को मारी गोली, पति की हालत गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Couple shot by opening flat door, husband's condition critical
सोनीपत। गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट में हमलावरों ने फ्लैट का दरवाजा खुलवाने के बाद दंपती को गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में हमलावर बाइक व कार में सवार होकर फरार हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायलों को सोनीपत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल महिला के बयान पर पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूलरूप से गांव बैंयापुर खुर्द निवासी प्रशांत अपनी पत्नी रविता के साथ ओमेक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट में रहता है। रविता ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात एक बजे वह अपने पति के साथ फ्लैट में सो रही थी। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। दरवाजा खटखटा रहे युवक ने आवाज दी कि वह मोहित उर्फ कालू बोल रहा है। उसके कहने पर उसके पति ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही मुकीनपुर का मोहित उर्फ कालू, गांव कुमासपुर का पाली व सौरव हाथों में हथियार लिए खड़े थे। उन्होंने दरवाजा खोलते ही उसके पति पर गोली चला दी। गोली उसके पति की गर्दन व हाथ में लगी। जब वह बचाव को आई तो उन्होंने उसके हाथ पर भी गोली मार दी। बाद में वह फरार हो गए। रविता ने बताया कि हमलावर कार व बाइक पर सवार होकर आए थे। उनके साथ तीन अन्य भी थे। उन्हें आसपास के लोगों ने शाहपुर के निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां से सामान्य अस्पताल भेज दिया गया। सामान्य अस्पताल में उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर प्रशांत की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी हमला करने के कारणों का पता नहीं लग सका है। हमला करने के कारणों की जानकारी प्रशांत के बयान या आरोपियों की गिरफ्तारी से लग सकेगी। पुलिस जांच में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed