फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Countrymen cannot forget the sacrifice of martyrs: CP

देशवासी नहीं भुला सकते शहीदों की कुर्बानी : सीपी

Wed, 22 Oct 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Countrymen cannot forget the sacrifice of martyrs: CP
फोटो :06 : सोनीपत में पुलिस शहीदी स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में महिला
सोनीपत। पुलिस आयुक्त (सीपी) एडीजीपी ममता सिंह ने कहा कि कोई भी देशवासी शहीदों की कुर्बानी को कभी भुला नहीं सकता है। देश के जवानों के बलबूते ही हमारे देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और हम चैन की नींद लेते हैं। शहीद को धर्म, जाति या क्षेत्र में नहीं बांटा जा सकता है। सभी को अपने अंदर शहीदों के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए।
विज्ञापन


वह मंगलवार को पुलिस लाइन में पुलिस शहीदी स्मृति दिवस एवं पुलिस झंडा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रही थीं। यह आयोजन ड्यूटी के दौरान अपने जीवन का बलिदान करने वाले पुलिस बल के शहीदों की याद में किया जाता है। पुलिसकर्मियों ने शहीदों को सम्मान देने के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
विज्ञापन

अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे की वर्दी पर पुलिस झंडा लगाकर पुलिस झंडा दिवस मनाया। सीपी ने कहा कि 21 अक्तूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीन के हमले का मुकाबला करते हुए 10 जवान शहीद हुए जो तृतीय एवं द्वितीय बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से ही जवानों को शहादत को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य की बलिवेदी पर प्राण न्योछावर करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने का यही प्रयास होगा कि हम भी उनके पदचिह्नों पर चलते हुए देश की रक्षा करें। इस दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान डीसीपी मुख्यालय व पूर्वी जोन प्रबीना पी, पुलिस डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान, डीसीपी पश्चिमी जोन कुशल पाल सिंह, डीसीपी गोहाना भारती डबास मौजूद रही।



सोनीपत पुलिस के 14 जवान हो चुके बलिदान

सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान देशभर में 191 पुलिस जवान बलिदान हुए। सभी बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि अब तक सोनीपत जिले के 14 पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य पालन के दौरान देश की रक्षा में अपना बलिदान दिया है।

जिले के निवासी सिपाही नारायण सिंह 31 मई 1992 को पंजाब के पटियाला स्थित मतौली में रेड के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए था। सिपाही अशोक कुमार 6 नवंबर 1999 को कच्चे क्वार्टर बाजार में लगी आग से लोगों को बचाते हुए बलिदान हुए थे। सिपाही रणबीर 3 जून 2000 को गुरुग्राम में अपराधियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए थे।

सिपाही सुभाष 3 सितंबर में 2001 बहादुरगढ़ कोर्ट के पास गोलीबारी, सिपाही शेर सिंह 30 मार्च 2003 नहर पुलिया सोनीपत पर नाकाबंदी के दौरान मुठभेड़ में बलिदान हुए थे। यूजीसी रामलखन 20 अप्रैल 2005 को कथूरा के पास मुठभेड़ में बलिदान हुए थे। यूजीसी रणधीर सिंह 20 अप्रैल 2005 को महम रोड कथूरा में अपराधियों से मुठभेड़ में बलिदान हुए थे।

एएसआई प्रदीप कुमार 21 अगस्त 2015 को गोहाना रोड गढ़ी सराय नामदारखां के पास मुठभेड़ में बलिदान हुए थे। हवलदार यशपाल 17 मार्च 2019 को खरखौदा रोड पर अपराधी को पकड़ते समय सड़क हादसे में बलिदान हुए थे। सिपाही रविंद्र 30 जून 2020 को जींद रोड पर बुटाना के पास हमलावर के चाकू से हमला करने पर बलिदान हुए थे।


एसपीओ कप्तान 30 जून 2020 को जींद रोड पर बुटाना के पास हमले में बलिदान हुए थे। सिपाही संदीप कुमार 30 सितंबर 2021 को हरिद्वार में मुठभेड़ के दौरान बलिदान हुए थे। मुख्य सिपाही राज सिंह 11 जून 2003 में रोहतक कोर्ट परिसर में गोलीबारी में बलिदान हुए थे। सिपाही ताराचंद 12 अप्रैल 1989 को अंबाला कोर्ट परिसर में मुठभेड़ में बलिदान हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed