फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corporation employees picked up coconuts, street vendor came to the office and started crying

Sonipat News: निगम कर्मचारियों ने उठाए नारियल, कार्यालय में आकर रोने लगा स्ट्रीट वेंडर

Tue, 19 Mar 2024 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 19 Mar 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees picked up coconuts, street vendor came to the office and started crying
सोनीपत। नगर निगम की ओर से पीएम स्वनिधि योजना का प्रचार-प्रसार करके स्ट्रीट वेंडरों को कामयाब करने का सपना दिखाया जा रहा है। दूसरी तरफ स्ट्रीट वेंडर का सामान उठाकर उनको परेशान करते हुए योजना को पलीता लगा रहे हैं। इसी तरह का मामला मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में सामने आया है। स्ट्रीट वेंडर निगम कर्मचारियों की ओर से रेहड़ी से नारियल उठाए जाने पर रोने लगा।
विज्ञापन


स्ट्रीट वेंडर कृष्ण पाल ने बताया कि वह जिला नागरिक अस्पताल के पास रेहड़ी पर नारियल बेचकर गुजर बसर कर रहे है। उन्होंने 15 हजार रुपये ब्याज पर लेकर अपना काम धंधा शुरू किया है। वह मंगलवार सुबह अपने बीमार एक वर्षीय बेटे को दवा दिलाने के लिए अस्पताल गए। इसी दौरान निगम के कुछ कर्मचारी आए और उसका सामान उठाकर चले गए। उनकी पत्नी नीतू ने कर्मचारियों को ऐसा न करने के लिए हाथ जोड़े। उसके निगम कर्मचारी रेहड़ी से नारियल उठा लाए। जब दंपती निगम कार्यालय में पहुंचा तो उनको नारियल मिल गए हैं, लेकिन जो कर्मचारी नारियल उठाकर लेकर आए वे नहीं मिले हैं।
विज्ञापन



सफाई कर्मचारी ने पक्ष में आकर कार्रवाई की मांग

नगर निगम के शहरी क्षेत्र के सफाई कर्मचारी स्ट्रीट वेंडर कृष्णपाल के पक्ष में आए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सफाई शाखा के अधिकारी जिम्मेदार हैं, जो स्ट्रीट वेंडर को ही नहीं बल्कि दुकानदारों को भी बेवजह परेशान करते हैं। यह सब मिलीभगत से हो रहा है। सफाई कर्मचारियों ने इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

नगर निगम की तरफ से शहर में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। स्ट्रीट वेंडर के नारियल उठाने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अतिक्रमण हटाने में ड्यूटीरत कर्मचारियों से बताकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

साहब सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed