फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corporation elections: Drinking water crisis in Rai, Johar overflow in villages, people troubled by water filling in streets.

निगम चुनाव : राई में पेयजल संकट, गांवों में जोहड़ ओवरफ्लो, गलियों में पानी भरने से लोग परेशान

Wed, 12 Feb 2025 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 12 Feb 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
Corporation elections: Drinking water crisis in Rai, Johar overflow in villages, people troubled by water filling in streets.
फोटो 29: सोनीपत के गांव राई में गली में भरे दूषित पानी से होकर गुजरते लोग। संवाद
सोनीपत। मेयर उप चुनाव की तिथि का एलान हो चुका है। निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग विभिन्न तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। वार्ड नंबर 7 व 8 में आने वाले गांवों में काफी समय से जोहड़ ओवरफ्लो हैं। राई गांव में पेयजल का संकट बना हुआ है। लोगों को पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। गांवों में निकासी का प्रबंध न होने के कारण गलियों में भरा हुआ है। अधिकारियों को शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इन वार्डों में रहने वाले लोग ऐसे मेयर का चुनाव करेंगे जो क्षेत्र की समस्याओं का तुरंत निदान करा सकें। वार्ड नंबर 7 के गांव रायपुर में सफाई व्यवस्था का अभाव है। नगर निगम की ओर से कूड़ा उठान के लिए गाड़ी तक नहीं आती। कई घरों के आगे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जोहड़ ओवरफ्लो होने के कारण बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। वार्ड नंबर 8 के गांव राई की गलियों से पानी की निकासी ठप है। गलियों में बह रहा दूषित पानी अब लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। यही नहीं, गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। भूजल खराब होने की वजह से लोगों को पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। नगर निगम ने पेयजल के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


जाेहड़ ओवरफ्लो होने के कारण लोग परेशान हैं। गांव में सफाई व्यवस्था का अभाव है। निगम प्रशासन की ओर से कोई सुध नहीं ली गई है। निगम प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन

- सतनारायण, रायपुर

गांव में लंबे समय से जोहड़ ओवरफ्लो होने से बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। घर-घर से कूड़ा उठान के लिए गाड़ी तक नहीं पहुंचती। जिससे लोगों की परेशानी प
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम गौतम, रायपुर


भूजल खराब होने की वजह से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ रहा है। गांव में पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे है।

सौरभ, राई

मंदिर में जाने वाले लोगों को भी दूषित पानी से होकर जाना पड़ रहा है। गांव के एक हिस्से में बिछाई गई सीवर लाइन ठप पड़ी है। मेयर ऐसा होना चाहिए जो गांव की समस्या का समाधान किया जा सके।
कविता, राई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed