फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

कोरोना से भरतपुरी के बुजुर्ग की मौत, 49 नए पॉजीटिव मिले, 44 ठीक हुए

Sat, 22 Aug 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना पॉजिटिव लगातार मिल रहे हैं। इससे मौत भी लगातार हो रही है। यहां कोरोना से भरतपुरी काठमंडी के रहने वाले एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जिले में शुक्रवार को 49 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही 44 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिली है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3721 हो गई है, जबकि 3299 मरीज ठीक होने से 381 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना से भरतपुरी काठमंडी के 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 41 पर पहुंच गया। वहीं शहरी क्षेत्र के सेक्टर-12 में तीन, सिक्का कालोनी में दो, पटेल नगर में एक, राजीव नगर में एक, गोपाल नगर में दो, जनता कालोनी में एक, ओमैक्स सिटी में एक, विकास नगर में एक, सेक्टर-25 में एक, गांधी नगर में चार, जैन बाग में एक, आर्य नगर में एक, सेक्टर-14 में दो, काठमंडी में एक, सेक्टर-23 में एक, सुखदेव नगर में एक, सेक्टर-15 में एक व प्रगति नगर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र के बीसवां मील में दो, रसोई में एक, सीआपीएफ कैंप खेवड़ा में चार, चेतना इलेक्ट्रॉनिक्स राई में एक, रसोई में एक, टीडीआई किंगसबरी कुंडली में एक, उत्तम नगर गोहाना में एक, खरखौदा के वार्ड नंबर 5 में एक, प्रेम अस्पताल में दो, बड़ोता में एक, नाहरा में एक, गांधी नगर गन्नौर में एक, गढी झंझारा रोड गन्नौर में एक, बैंयापुर में एक, सैनीपुरा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। साथ ही तीन अन्य जगहों पर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed