फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona virus

35 कोरोना संक्रमित और मिले, 72 मरीज ठीक

Tue, 23 Jun 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
corona virus
corona virus
सोनीपत। जिले में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है और यहां पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां सोमवार को 35 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिनमें लिवासपुर गांव में एक परिवार के बच्चे समेत तीन सदस्य भी शामिल हैं। इनमें अधिकतर पहले से पॉजिटिव के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं तो कई दिल्ली के कारण संक्रमित हुए हैं। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 956 हो गई है तो 540 मरीज अभी तक ठीक हो चुके हैं। इनमें 72 मरीज सोमवार को ठीक हुए और इस तरह 405 मरीजों का सामान्य हालत में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को 35 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें सबसे ज्यादा चार पॉजिटिव लिवासपुर में मिले हैं। उनमें 52 वर्षीय महिला, उसका 38 वर्षीय बेटा व तीन वर्षीय पोता शामिल है तो एक अन्य 37 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला। राई में 37 वर्षीय युवक, बड़ी में 26 वर्षीय महिला, बोहला में 40 वर्षीय युवक, जाजी में 24 वर्षीय युवक, शहजादपुर में 58 वर्षीय बुजुर्ग, गुहणा में 48 वर्षीय व्यक्ति, कुंडली में 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला, राठधना में 29 वर्षीय युवक, कुंडली में 28 वर्षीय महिला व 42 वर्षीय महिला, प्रेम कालोनी कुंडली में 32 वर्षीय महिला, छतेहरा गांव में 11 वर्षीय लडक़ी, कुंडली में ही 11 वर्षीय लडक़ा, निजामपुर माजरा में धानक चौपाल के पास 27 वर्षीय महिला, जुआं गांव में 32 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही यूपी के बागपत का भी 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन

सुदामा नगर में एक ही परिवार से दो कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें 2 वर्षीय बच्चा व 21 वर्षीय युवती शामिल है। सोनीपत में 50 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय महिला, प्रीत विहार में 33 वर्षीय युवक, सनसाईन काउंटी में 33 वर्षीय महिला व 4 वर्षीय उसका बेटा, टूलिप ग्रेंड सिटी में 40 वर्षीय महिला व 45 वर्षीय व्यक्ति, अशोक नगर में 40 वर्षीय महिला, टीडीआई किंग्सबरी में 23 वर्षीय महिला, गुडमंडी में 51 वर्षीय महिला, पटेल नगर में पुलिस नाका के पास 38 वर्षीय व्यक्ति और आदर्श नगर जीवीएम गर्ल्स कॉलेज के पास 29 वर्षीय युवक व सोनीपत में 40 वर्षीय महिला भी कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों के ठीक होकर लौटने का प्रतिशत बढ़ा
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि जहां सोमवार को 35 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, वहीं राहत वाली बात यह है कि 72 मरीजों को ठीक होने पर छुट्टी मिली है। इस तरह रिकवरी रेट दोबारा से बढ़ना शुरू हो गया है और यह उम्मीद है कि जल्द ही काफी मरीज ठीक होंगे। क्योंकि अन्य कई मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इस तरह से रिकवरी रेट बढ़ने पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed