फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona vacine

दिल्ली आने-जाने वाले लोगों की दोबारा सूची बनेगी, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान झूठ बोलने पर इतिहास एप का इस्तेमाल होगा

Sat, 18 Jul 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona vacine
लघु सचिवालय में पत्रकारवार्ता करते डीसी श्यामलाल पूनिया, एसपी जशनदीप रंधावा व अन्य अधिकारी - फोटो : Sonipat
सोनीपत। डीसी श्याम लाल पूनिया ने बताया कि प्रशासन लोगों के साथ मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए प्रयासरत है, लेकिन लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा। ऐसे में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। विशेष रूप से दिल्ली आने-जाने वालों को दोबारा चिन्हित किया जा रहा है। सूची तैयार होने के बाद लोगों की जांच की जाएगी। साथ ही कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान झूठ बोलने पर इतिहास एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इतिहास एप के माध्यम से कोरोना पॉजिटिव की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। इसके बाद कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को आसानी से आइसोलेट किया जा सकेगा। डीसी श्यामलाल पूनिया शुक्रवार को लघु सचिवालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए सैंपलिंग में वृद्धि की गई है। इसके लिए तीन हजार रैपिड किट भी मंगवा ली गई है। साथ ही कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 15 प्राइवेट एंबुलेंस को हायर कर लिया गया है। उनको कोरोना के मरीजों व उनके संपर्क में आए लोगों को लाने व ले जाने के लिए चलवाया जाएगा। विभाग की तरफ से प्रति माह इन प्राइवेट एंबुलेंस को 3500 किमी चलवाया जाएगा।
विज्ञापन

औद्योगिक इकाइयों के लिए भी डीसी ने निर्देश दिए कि वे जारी किये गये निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि ऑक्सिमीटर का उपयोग इस समय अवश्य किया जाए। औद्योगिक इकाइयों को नियमित रूप से रोजाना निर्धारित प्रोफार्मा भरकर देना होगा। कोविड केयर सेंटर (सीसीसी) में योग प्रशिक्षक व काउंसलर की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवरात्रि पर मंदिरों में भीड़ नहीं बढ़ाने की अपील
डीसी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर 19 जुलाई को वह अपने घरों में रहकर ही भगवान शिव की आराधना करें। मंदिरों में अनावश्यक भीड़ नहीं बढ़ाएं। कोरोना वायरस के चलते मंदिरों में प्रसाद वितरण का प्रावधान नहीं किया गया है।

नाइट कर्फ्यू व फेस मास्क चालान अभियान चलाएंगे
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि कोरोना काल में अभी तक साढ़े चार करोड़ रुपये के वाहनों के चालान किए जा चुके हैं। फेस मास्क के 3800 चालान किए गए हैं। अब हर सोमवार को पुलिस विभाग फेस मास्क को लेकर अभियान चलाएगा। इस दिन सभी पुलिस कर्मी फिल्ड में रहकर मास्क नहीं पहनने वालों के चालान करेंगे। हर शनिवार को नाइट कर्फ्यू की अनुपालना कराई जाएगी। इस दिन रात 10 से सुबह 5 बजे तक किसी प्रकार की गतिविधि (चिकित्सीय छोड़कर) को अनुमति नहीं दी जाएगी। इस दौरान एसडीएम विजय सिंह, सीटीएम सुरेंद्र सिंह दून, सिविल सर्जन डॉ. बीके राजौरा, उप सिविल सर्जन डॉ. दिनेश छिल्लर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed