फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona vacine

81 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 30 मरीज ठीक हुए

Fri, 17 Jul 2020 09:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
corona vacine
corona vacine
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। यहां वीरवार को 81 नए केस मिले हैं। इनमें पुलिस लाइन की एक किशोरी भी कारोना पॉजिटिव मिली है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2356 पहुंच गई है। यहां बुधवार को 30 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह अभी तक 1650 मरीज ठीक होने से 681 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि सेक्टर-14 की 39 वर्षीय महिला, जगदीशपुर के 72 वर्षीय बुजुर्ग, राई की 25 वर्षीय महिला, अमर कालोनी के 39 वर्षीय युवक, कुंडली के 24 वर्षीय युवक, मॉडल टाउन के 25 वर्षीय युवक, गोपालपुर की 50 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही पुलिस लाइन में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी, सिंघू बॉर्डर की 30 वर्षीय महिला, ककरोई रोड की 55 वर्षीय महिला, कुंडली के 27 वर्षीय युवक, राठधना की 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सोनीपत के 28 वर्षीय युवक, सेक्टर 12 की 13 वर्षीय किशोरी, सदर थाना की 55 वर्षीय दो महिलाएं, छोटी मजिस्द की 39 वर्षीय महिला व 10 वर्षीय उसका बेटा, 14 वर्षीय दूसरा बेटा के अलावा 12 वर्षीय एक बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि गांव कुराड़ की चार वर्षीय नन्हीं बच्ची, मोहन नगर नके 19 वर्षीय युवक, कुंडली की 26 वर्षीय महिला, कबीरपुर की 27 वर्षीय महिला, बहालगढ़ के 46 वर्षीय व्यक्ति, हीरानंद कालोनी के 24 वर्षीय युवक, सेक्टर-15 के 52 वर्षीय व्यक्ति, माहरा की 19 वर्षीय युवती, बागडू के 24 वर्षीय युवक, मालवीय नगर के 44 वर्षीय व्यक्ति व कुंडली की 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव दीपालपुर से 34 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवती, 5 वर्षीय बच्चा, 2 वर्षीय बच्ची, 27 वर्षीय महिला व 1 वर्षीय बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिले। आरके कालोनी से 17 वर्षीय किशोर, अगवानपुर से 50 वर्षीय व्यक्ति, 28 वर्षीय उसका बेटा, 45 वर्षीय उसकी पत्नी, गनौर से 26 वर्षीय युवक, मिशन रोड सोनीपत से 51 वर्षीय व्यक्ति, 44 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय व्यक्ति व 16 वर्षीय किशोर कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं चिंतपूर्णी कालोनी के 23 वर्षीय युवक, सेक्टर-15 के 27 वर्षीय युवक, सेक्टर-12 के 57 वर्षीय व्यक्ति, सोनीपत के 42 वर्षीय व्यक्ति, दीपालपुर के 33 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, सेक्टर के 55 वर्षीय व्यक्ति, जोशी चौहान के 23 वर्षीय युवक, कैलाश कालोनी के 29 वर्षीय युवक, लार्स मेडिकेयर से 45 वर्षीय व्यक्ति, सोनीपत से 36 वर्षीय युवक, इंद्रा कालोनी से 35 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय व्यक्ति, बहालगढ़ से 19 वर्षीय युवक व 31 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, श्यामाबाद से 22 वर्षीय युवक, सोनीपत से 32 वर्षीय दो युवक, खरखौदा से 23 वर्षीय महिला, न्यू कालोनी से 56 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके अलावा लिवासपुर, कुराड़, बहालगढ़, बाबा कालोनी, इंद्रा कालोनी बहालगढ़ से भी छह युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed