फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona patients in the district doubled in 36 days, recovery rate was 78 percent.

जिले में कोरोना मरीज 36 दिन में दोगुने होने लगे, रिकवरी रेट 78 प्रतिशत हुआ

Tue, 08 Sep 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona patients in the district doubled in 36 days, recovery rate was 78 percent.
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। मरीज दोगुने होने का समय के साथ ही रिकवरी रेट भी नीचे पहुंचने से प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की परेशानी बढ़ी है। यहां केस डबल होने का समय 36 दिन हो गए है जो पहले 49 दिन तक पहुंच गए थे और इस तरह केस दोगुने होने में 13 दिन की कमी आई है। वहीं रिकवरी रेट भी कम होकर 78 प्रतिशत पर आ गया है जो एक सप्ताह पहले तक 89 प्रतिशत तक पहुंच गया था। इस तरह से लोग कोरोना से बचाव के लिए एहतियात नहीं बरतते है तो हालात ज्यादा बिगड़ सकते है।
विज्ञापन

जिले में इस समय 5356 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं और संख्या तेजी से बढ़ रही है। डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कोरोना से एक प्रतिशत से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। वहीं सोनीपत में केवल 9.78 प्रतिशत लोगों की मौत अभी तक हुई है। उनके अनुसार पहले मरीज 17 दिन में दोगुने हो रहे थे तो उसके बाद 49 दिन में मरीज दोगुने होने लगे थे। लेकिन अब यहां 36 दिन में मरीज दोगुने हो रहे हैं। यह जरूर है कि जांच लगातार बढ़ रही है और यहां रोजाना 1200-2000 तक जांच हो रही है। डीसी के अनुसार यहां अभी तक 97 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इसके साथ ही यहां मिलने वाले 78 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट भी 89 प्रतिशत से 78 पर पहुंचा
जिले में जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे है, ऐसे ही उनकी रिकवरी भी हो रही है। हालांकि रिकवरी रेट में पहले के मुकाबले कुछ कमी आई है, लेकिन यह जरूर है कि उसमें किसी तरह की चिंता की बात लोगों के लिए नहीं है। यहां रविवार तक 4190 मरीज ठीक हो चुके थे और यहां रिकवरी रेट नीचे गिरा है। जहां पहले रिकवरी रेट 89 प्रतिशत तक पहुंच गया था, वह अब 78 प्रतिशत पर आ गया है। डीसी श्यामलाल पूनिया के अनुसार बिना लक्षण वाले मरीजों को घरों में आइसोलेट किया जा रहा है तो लक्षण वालों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed