फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Corona havoc in district, record 191 new patients found in one day, 553 found in 4 days

जिले में कोरोना का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 191 नए मरीज मिले, 4 दिन में 553 मिल चुके

Thu, 03 Sep 2020 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Corona havoc in district, record 191 new patients found in one day, 553 found in 4 days
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते हुए चिकित्सक - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां बुधवार को कोरोना के 191 मरीज मिलने से अब तक के सभी रिकार्ड टूट गए, क्योंकि एक दिन में इतने ज्यादा कोरोना पॉजिटिव अभी तक नहीं मिले थे। इनमें कोंटिनेंटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 12, फिरोजपुर बांगर स्थित प्रभु दयाल कंपनी में 10 नए कोरोना मरीज मिले हैं। पिछले 4 दिन में ही 553 नए संक्रमित मिल चुके हैं। यहां बुधवार को 80 मरीज ठीक होकर घर लौटे, जिसके साथ अब तक ठीक होने वालों की संख्या 3841 हो गई है। सप्ताहभर से एक्टिव मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। अब 965 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही लगातार भारी पड़ रही है। क्योंकि जिन जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, उन जगहों पर अब कोरोना के मरीज ज्यादा मिल रहे हैं और इनमें गोहाना क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। यहां रोजाना नए संक्रमित सामने आ रहे हैं, क्योंकि पिछले दिनों लगातार जनसभाएं व बैठकें होने के कारण कई बड़े नेता भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसके बाद जिन गांवों में सभाएं हुई थी, वहां पर रैडम सैंपलिंग करवाई गई। यही कारण है कि अब यहां पर कोरोना के संक्रमित रोजाना मिल रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि शहरी क्षेत्र के अंतर्गत कुम्हार गेट में दो, कोंटिनेंटल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 12, ओम नगर इंडियन कॉलोनी में एक, टीडीआई कुंडली में दो, हरि नगर गन्नौर में एक, मोहन नगर में तीन, इंडियन कॉलोनी में दो, सेक्टर 14 में एक, मेन बाजार गोहाना में एक, सिद्घार्थ कॉलोनी में एक, कच्चे क्वार्टर में तीन, कोट मोहल्ला में एक, ओम नगर सोनीपत में दो, मोहल्ला कलां में एक, न्यू हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक, बाबा कॉलोनी में दो, सेक्टर 12 में एक, देव नगर में दो, मसद मोहल्ला में एक, चावला कॉलोनी में एक, सेक्टर 23 में एक, राम मंदिर मोहल्ला में एक, अशोक नगर में एक, तारा नगर में एक, बसंत विहार गन्नौर में दो, चिंतपूर्णी कॉलोनी में दो, सेक्टर 15 में तीन, किशनपुरा गन्नौर में एक, शास्त्री नगर गन्नौर में चार, काठ मंडी में दो, गांधी नगर गन्नौर में छह, गढ़ी घसीटा में एक, विकास नगर में एक, सुभाष नगर में एक, गन्नौर मंडी में एक, चार मरला में दो, मयूर विहार में दो, पुलिस लाइन में एक, जैन स्थानक गोहाना में तीन, बरोदा रोड गोहाना में तीन, रोहतक गेट गोहाना में एक, राम गली गोहाना में 4, वाल्मिकी बस्ती गोहाना दो, महम रोड गोहाना में एक, गांधी नगर गोहाना में एक, पटेल बस्ती गोहाना में एक, भगवान नगर गन्नौर में दो, बरोदा मोड गोहाना चार, गोहाना में एक, मोहनपुरा में एक, हर्षवर्धन कालोनी में एक, मिशन कालोनी में एक, सदर थाना गोहाना में एक, पीडब्ल्यूडी गन्नौर में एक, राम इलेक्ट्रोनिक गन्नौर में एक व पटेल नगर गन्नौर में एक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के तहत गांव दीपालपुर में एक, पलड़ा में एक, कालूपुर में तीन, सेवली में एक, रायपुर में एक, कुंडली स्थित ऑक्सिन मेडिकल प्राइवेटर लिमिटेड कंपनी में तीन, प्याऊ मनियारी में एक, लड़सौली में तीन, राठधना पब्लिक स्कूल में एक, डबरपुर में एक, बाघडू में एक, कुंडली में दो, डीसीआरयूएसटी मुरथल में एक, धतूरी में दो, पुरखास में एक, तिहाड़ खुर्द में एक, हसनपुर कलां में एक, भैंसवाल कलां में एक, प्रताप स्कूल खरखौदा में तीन, कुराड़ में एक, पुगथला में एक, पलड़ी में एक, जटवाड़ा में एक, बड़वासनी में दो, जटौला में छह, सैदपुर में एक, घिलौड़ में एक, मकड़ोली कलां में एक, खेडी गुज्जर में एक, गन्नौर में एक, जाखौली में दो, गढ़ी उजाले खां में एक, माहरा में दो, शेखपुरा में दो, शाहपुर में एक, ललहेडी कलां में एक के अलावा अन्य जगहों पर 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed