फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, four dead, 528 new positive cases found

कोरोना से चार लोगों की मौत, 528 संक्रमित मिले, 989 मरीज ठीक हुए

Sun, 16 May 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
corona, four dead, 528 new positive cases found
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है तो इससे मौतें भी लगातार हो रही हैं। यहां कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। इसमें गांव कमासपुर के 73 वर्षीय बुजुर्ग, गढ़ी उजाले खां के 72 वर्षीय बुजुर्ग व मयूर विहार गली नंबर 26 के 71 वर्षीय बुजुर्ग व सरस्वती विहार की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल है। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 187 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को 528 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव की संख्या 43663 तक पहुंच गई है। शनिवार को कोरोना संक्रमित से ज्यादा 989 मरीजों के ठीक होने पर छुट्टी मिल गई है। इस तरह 38545 मरीज ठीक हो चुके है और 4931 का इलाज चल रहा है। हालात यह है कि जितनी जांच की गई है, उनमें 20.01 प्रतिशत संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी वेंटिलेटर खाली नहीं
कोरोना से निपटने के लिए बीपीएस महिला मेडिकल कालेज खानपुर कलां में कोरोना के मरीजों के लिए 500 बेड की व्यवस्था की गई है। मेडिकल कॉलेज में 50 वेंटिलेटर की व्यवस्था है। जिसमें से कोई भी वेंटिलेटर खाली नहीं है। ऐसे में कोरोना के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी जरूरी
डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि जिले में लगातार कोरोना के केस मिल रहे है। ऐसे में लोगों को खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ होने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करके जांच करानी चाहिए। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। कोरोना महामारी को देखते हुए अभी भी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। मास्क लगाकर रखे तो सामाजिक दूरी बनाकर रखें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed