{"_id":"5e78cd978ebc3e76a3065e5b","slug":"corona-effect-trains-cancel-reservation-sonipat-sonipat-news-rtk548106941","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक ट्रेनें कैंसिल होने से रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक ट्रेनें कैंसिल होने से रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन काउंटर किया बंद
विज्ञापन
ट्रेनें रद्द होने से रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ा रिजर्वेशन काउंटर
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के चलते रेलवे बोर्ड की ओर से 31 मार्च तक सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई जगहों को सील कर दिया गया है। ट्रेनों के रद्द होने के बाद रिजर्वेशन काउंटर को भी रेलवे ने बंद कर दिया है। इसके साथ ही रेलवे ने आरक्षित टिकटों के रिफंड नियमों में भी बदलाव किया है। अब लोग 21 जून तक आरक्षित कराई गई टिकटों को रद्द करा सकेंगे। इसके लिए रेलवे की ओर से पूरा रिफंड दिया जाएगा।
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर करीब 500 से ज्यादा लोग अब तक अपनी टिकटें रद्द करा चुके हैं। सबसे ज्यादा टिकटें शिरडी धाम, भोपाल व कटरा जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने वालों ने रद्द कराई है। रेलवे बोर्ड की ओर से रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 31 मार्च तक पैसेंजर, एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनें रद्द कर दी गई है। वहीं रेलवे स्टेशनों पर खुले टिकट रिजर्वेशन काउंटर को भी बंद कर दिया गया है। अब लोगों को 31 मार्च तक रेलवे स्टेशन पर आने की आवश्यकता नहीं है। अगर किसी भी ट्रेन से यात्रा करनी है तो वह एक अप्रैल से स्टेशन पर आ सकता है। एक अप्रैल से पैसेंजर, एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही टिकट रिजर्वेशन काउंटर भी खोल दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को टिकट रद्द कराने व टिकट रिजर्वेशन कराने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
वर्जन
कोरोना वायरस संक्रमण के चलते सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही रेलवे स्टेशन पर चल रहे रिजर्वेशन काउंटर भी बंद कर दिए गए है। इसे एक अप्रैल से दोबारा चालू कर दिया जाएगा, इसके बाद लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
- रविंद्र मदान, मुख्य आरक्षण अधीक्षक, रेलवे