फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   corona, 90 positive cases found, health, sonipat

कोरोना से दो लोगों की मौत, 90 नए पॉजीटिव मिले, 50 मरीज ठीक हुए

Sat, 18 Jul 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
corona, 90 positive cases found, health, sonipat
सोनीपत। जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ कोरोना से मौत का सिलसिला भी लगातार जारी है। यहां कोरोना से गोहाना के आदर्श नगर में 73 वर्षीय बुजुर्ग और प्याऊ मनियारी के 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा शनिवार को 90 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें खरखौदा में वार्ड 5 में सबसे ज्यादा 6 पॉजिटिव हैं तो सरल केंद्र में कार्यरत भी एक पॉजिटिव मिला है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2446 पर पहुंच गई है तो यहां शनिवार को 50 मरीज ठीक हुए। इस तरह 1700 मरीज ठीक हो चुके है और 719 का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से मरने वाले 27 हुए
डीसी श्यामलाल पूनिया ने बताया कि गोहाना के आदर्श नगर के 73 वर्षीय कोरोना के मरीज बुजुर्ग व्यक्ति की शनिवार सुबह को मौत हो गई। उनका गत पांच वर्षों से हाईपरटेंशन व क्रॉनिक किडनी की बीमारी का उपचार चल रहा था। इसके अलावा प्याऊ मनियारी सोनीपत के रहने वाले 46 वर्षीय व्यक्ति की शनिवार सुबह मौत हुई। उसे 10 जुलाई को आईसीयू में भर्ती किया गया था। इस तरह कोरोना से मरने वालों की संख्या 27 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में यहां मिलने कोरोना पॉजिटिव
शहरी क्षेत्र के अंतर्गत शास्त्री नगर में दो मरीज, पटेल नगर में दो, सरल केंद्र सोनीपत में एक, सेक्टर 15 में एक, आर्य नगर में दो, गांधी चौक सोनीपत में एक, न्यू कालोनी सोनीपत में एक, जनता कालोनी में एक, सिद्धार्थ कालोनी में एक, चिंतपूर्णी कालोनी में तीन, सेक्टर 23 में एक, कच्चे क्वार्टर में एक, वेस्ट रामनगर में एक, विशाल नगर में एक व जनता अस्पताल के पास 7 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में यहां मिले कोरोना संक्रमित
ग्रामीण क्षेत्रों में खरखौदा के वार्ड नंबर 5 में छह, कैलाना गांव में एक मरीज, खरखौदा के वार्ड 1 में एक, गढ़ी बख्तावरपुर में एक, टिकौला में एक, डेन ब्लॉक कंपनी में एक, गढी असदपुर में एक, गोहाना के मेन बाजार में एक व देवीपुरा में एक, उत्तम नगर में एक, माहरा गांव में एक, बड़ी गांव में एक, राजलूगढी में एक, गन्नौर के कुम्हार मोहल्ला में एक, औद्योगिक क्षेत्र बड़ी स्थित ईमोर्टल बायोटेक कंपनी में एक, गन्नौर के गांधी नगर में एक, गन्नौर के विकास नगर में एक, अगवानपुर में दो, शहजादपुर में दो, खुबडू में एक, ज्ञानदीप स्कूल गन्नौर में एक, डीआईसीटी गन्नौर में एक, चटिया में एक, तेवड़ी में एक, गन्नौर के पटेल नगर में एक, अनाज मंडी गन्नौर में एक, कुंडली में एक, बहालगढ़ में दो, बरोणा में एक, नांगलखुर्द में एक, कामी में एक, गन्नौर के सैनी मोहल्ला में एक, बड़ी गांव में एक मरीज मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed