{"_id":"69db368d510cbd052503a6e3","slug":"cooperation-minister-dr-arvind-sharma-participated-in-the-lamani-ritual-arriving-at-the-fields-of-bidhal-v-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने की लामणी, पत्नी के साथ सोनीपत में गांव बिधल के खेतों में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने की लामणी, पत्नी के साथ सोनीपत में गांव बिधल के खेतों में पहुंचे
Sun, 12 Apr 2026 11:37 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:37 AM IST
सार
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा, कि यह लग्न की बात है। जिसे मिट्टी से प्यार होता है, खेत से प्यार होता है और हरियाणा से प्यार है, उसे खेत में उतरते ही मेहनत का जुनून अपने आप आ जाता है।
विज्ञापन
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने की लामणी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत सोनीपत के गांव सलारपुर माजरा में कार्यक्रम समाप्त कर लौट रहे थे। तभी इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पिछले दिनों हुई आंधी-बारिश से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अचानक कार्यक्रम बदल दिया। वे सीधे गांव बिधल पहुंच गए और किसान अजीत के खेत में पहुंचकर खुद लामणी करने लगे।
विज्ञापन
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा अपनी पत्नी डॉ. रीता शर्मा के साथ खेत में पहुंचे, जहां मजदूर महिलाएं पुष्पा और पूनम लामणी कर रही थीं। मंत्री दंपति ने दोनों महिलाओं के साथ मिलकर खेत में काम किया। इसके बाद वे किसान परिवार के साथ खेत किनारे बैठकर भोजन भी किया।
विज्ञापन
इस दौरान डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा, कि यह लग्न की बात है। जिसे मिट्टी से प्यार होता है, खेत से प्यार होता है और हरियाणा से प्यार है, उसे खेत में उतरते ही मेहनत का जुनून अपने आप आ जाता है। मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोनों किसानों के बेटे हैं। सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है।
विज्ञापन
मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी किसान या भारतीय को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमारी सरकार एक-एक दाना एमएसपी पर खरीदने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है।