फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Convenor of cells should soon form the district executive: Dhanda

जिला कार्यकारिणी का जल्द गठन करें प्रकोष्ठों के संयोजक : ढांडा

Thu, 29 Feb 2024 10:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 29 Feb 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Convenor of cells should soon form the district executive: Dhanda
सोनीपत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई। इसमें मुख्य अतिथि सोनीपत लोकसभा प्रभारी एवं जुलाना से विधायक अमरजीत ढांडा और राष्ट्रीय महासचिव एवं सह प्रभारी बृज शर्मा रहे। अध्यक्षता जिला प्रधान राज सिंह दहिया ने की।
विज्ञापन

लोकसभा प्रभारी अमरजीत ढांडा व सह प्रभारी बृज शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक है और कभी भी आचार संहिता लग सकती है। सभी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अपनी जिला कार्यकारिणी का गठन जल्द पूरा कर लें ताकि पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतारा जा सके। प्रभारी अमरजीत ने कार्यकर्ताओं को बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़े या गठबंधन से लड़े, सभी कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि गांव-गांव, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें और लोगों को गठबंधन सरकार की ओर से किए गए कार्यों से अवगत करवाए।
विज्ञापन

इस दौरान सुमित राणा, रणबीर दहिया, अजीत आंतिल, रणधीर मलिक, कुलदीप मलिक, रजनी मलिक, संदीप गहलावत, अनिल त्यागी, जिला प्रवक्ता जोनी लठवाल, देवेंद्र दहिया, सुरेंद्र मलिक, संदीप भनवाला, ओम प्रकाश रसोई, भानेराम, रमेश नाथ, संदीप ठरू, जुगती राम बैरागी, भीम मेहरा, राममेहर राठी, समे सिंह छिक्कारा, रमेश गुप्ता, रितु धनखड़, रमेश गुप्ता, गफूर खान, ठाकुर दास मक्कड़, सुरेश धवन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed