फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contracted assistant professors raised the demand for service security

Sonipat News: अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों ने उठाई सेवा सुरक्षा की मांग

Mon, 21 Jul 2025 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Contracted assistant professors raised the demand for service security
फोटो : 39 : ज्ञापन देते हरियाणा यूनिवर्सिटीज कांट्रैक्टचुअल टीचर्स एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत टीच
सोनीपत। हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) की बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी खानपुर कलां इकाई ने विधायक पवन खरखौदा को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विश्वविद्यालयों के अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों को कॉलेज के एक्सटेंशन लेक्चरर की तरह सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। विधानसभा में दिए गए वायदे के अनुसार जॉब सिक्योरिटी का कानून बनाया जाए। विधायक पवन खरखौदा ने आश्वासन दिया कि वह मुख्यमंत्री तक इस मांग को पहुंचाएंगे और पूरा प्रयास करेंगे कि अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों का रोजगार सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

हुकटा ने निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम हरियाणा के सभी मंत्रियों और पार्टी के विधायकों के माध्यम से जॉब सिक्योरिटी का ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी खानपुर कलां इकाई अध्यक्ष डॉ. सुमन रंगा, डॉ. मीनू, डॉ. मनजीत जांगड़ा, डॉ. सुमन श्योराण आदि इस दौरान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed