फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract workers get assurance of fulfilling their demands within 10 days

Sonipat News: संविदा कर्मियों को 10 दिन में मांगें पूरी कराने का मिला आश्वासन

Wed, 19 Nov 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Contract workers get assurance of fulfilling their demands within 10 days
फोटो 01: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मी नारेबाजी करते हुए। स
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों का धरना मंगलवार को 48 दिन भी जारी रहा। संविदा कर्मी मुकेश टांक और मुकेश कर्मा छह दिन से आमरण अनशन पर हैं। मंगलवार को एचसीएस अनिल दून ने संविदा कर्मियों को बुलाकर 10 दिन में मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

स्वच्छता के नोडल अधिकारी अनिल दून ने सफाई कर्मियों की मांग पर सहमति जताते हुए कहा कि पे रोल के काम को 10 दिन के अंदर पूरा कर दिया जाएगा। वर्ष 2019 से 2021 तक के यरियर की जांच करवाई जाएगी। साथ ही 7 तारीख से पहले सभी सफाई कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में आएगा।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की ओर से बोगस हाजिरी का आरोप लगाया जा रहा है। उस मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया गया। साथ ही नोडल अधिकारी ने सफाई कर्मियों को निगम आयुक्त से बात करके उनकी बैठक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरने का संचालन सहसचिव युधिष्ठिर ने किया। धरने पर बलि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसविंदर पहलवान, सावन कुमार, मुकेश कर्मा, रविंद्र, अमित, विजय तोमर, अनिल, प्रवीण, विजय, रितेश, संजीव, रवि, रणबीर, माया, सुनीता, पिंकी प्रमिला, अंजू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed