फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract workers continue their strike, garbage piles up on the roads

Sonipat News: संविदा कर्मियों ने की हड़ताल जारी, सड़कों पर लगे कूड़े के ढेर

Sat, 11 Oct 2025 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Contract workers continue their strike, garbage piles up on the roads
फोटो 07: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मी। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। नगर निगम के संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को भी हड़ताल जारी रखी। इस कारण कई वार्डों में सफाई नहीं हो सकी जिससे सड़कों पर दाेपहर तक कूड़े के ढेर लगे रहे। राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
संविदा कर्मियों ने निगम प्रशासन की ओर से हटाए गए कर्मियों को वापस काम पर लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि धरने के 10वें दिन भी निगम प्रशासन ने उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं किया। 300 सफाई कर्मचारियों के नाम पोर्टल पर दर्ज नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मियों का आरोप है कि चार महीने के लिए दिया गया ठेका उन्हें रास नहीं आ रहा है। ठेकेदार उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है और उनकी हाजिरी भी नहीं लगा रहा। उनकी मांग है कि ठेका प्रथा खत्म कर उन्हें नगर निगम में पे-रोल पर रखा जाए।
प्रधान मुकेश टांक का कहना है कि यूनियन का प्रतिनिधिमंडल तीन बार विधायक निखिल मदान और दो बार मेयर राजीव जैन से मिल चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
धरने पर बलि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसविंदर पहलवान भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब तक हटाए गए सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस नहीं लिया जाता जब तक हड़ताल जारी रहेगी।

कर्मचारी नेता मुकेश कर्मा ने कहा कि उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय धोखा किया जा रहा है। उन्हें न समय पर वेतन मिलता है और न ही सुरक्षा किट उपलब्ध कराई जाती है। उनकी सरकार से मांग है कि ठेका प्रथा समाप्त कर सभी कर्मियों को पे रोल पर लिया जाए या हरियाणा कौशल रोजगार में समायोजित किया जाए।

फोटो 07: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मी। स्र

फोटो 07: सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर हड़ताल के दौरान धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मी। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed