फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract sanitation workers took out a procession in Sonipat

Sonipat: ठेका सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस, शाम को विधायक ने कराई हड़ताल समाप्त

Mon, 21 Oct 2024 09:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 09:42 PM IST
सार

शाम को विधायक ने हड़ताल समाप्त कराई। जुलूस के बाद कर्मियों ने उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Contract sanitation workers took out a procession in Sonipat
सोनीपत शहर में जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय जाते नगर निगम के ठेका सफाई कर्मचारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पे रोल पर लेने समेत अन्य मांगों को लेकर 40 दिन से हड़ताल पर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को सौंपा। शाम को विधायक निखिल मदान ने निगम कार्यालय के गेट पर पहुंच कर मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया और सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त कराई।

विज्ञापन


हड़ताल खत्म होने के बाद अब सफाईकर्मचारी मंगलवार से सेक्टरों और जीटी रोड की तरफ बसे गांवाें में सफाई करेंगे। शहर के सेक्टरों में सफाई का काम पूजा कंसल्टेंसी एजेंसी के पास है। एजेंसी के कर्मचारी गलत तरीके से पे रोल में नाम शामिल करने और अन्य कर्मचारियों को पे रोल पर लेने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार शाम को विधायक निखिल मदान ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी में तीन सदस्य सफाई कर्मचारियों की तरफ से होंगे और तीन सदस्य नगर निगम की तरफ से होंगे। जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी सहमति जता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी जांच कर और पात्र कर्मचारियों को पे रोल पर लेने को लेकर आगामी कार्रवाई करेगी। संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने 10 दिन के अंदर समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के महासचिव आरके नागर, मुकेश कर्मा, रविंद्र कुमार, युधिष्ठिर, अनिल कुमार, सावन कुमार, अंकुश, विजय, शंकर, अमित, सुनील, मंजू, ऊषा, सुनील, बलजीत, महावीर नागर, मीना सैनी, समय सिंह, रमेश लहराड़ा, पुष्पेंद्र शर्मा, अश्वनी शर्मा, ओमप्रकाश, जगबीर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed