फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Contract sanitation workers staged a sit-in protest after the meeting with the Joint Commissioner was postponed.

Sonipat News: संयुक्त आयुक्त से बैठक स्थगित पर संविदा सफाई कर्मियों ने दिया धरना

Fri, 09 Jan 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 09 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Contract sanitation workers staged a sit-in protest after the meeting with the Joint Commissioner was postponed.
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय के गेट पर ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच व शहरी ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन का संयुक्त धरना वीरवार को जारी रहा। कर्मचारियों का आरोप है कि 19 नवंबर 2025 को उन्हें आमरण अनशन से झूठे आश्वासन देकर उठाया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उस समय आयुक्त ने जिन समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया था वह आज तक जस की तस अटकी हुई है। विशेष रूप से पैरोल से जुड़े मामलों और हटाए गए कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने की मांग अब तक पूरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

प्रधान मुकेश टांक व विजय तोमर ने बताया कि वीरवार को कर्मचारियों की संयुक्त आयुक्त के साथ होने वाली अहम बैठक स्थगित हो गई। अब यह बैठक शुक्रवार को होने की उम्मीद जताई जा रही है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सावन कुमार, रविंद्र, नवीन कुमार, रितेश कुमार, सुमित, सुनीता, निशा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed