{"_id":"67856dc042c5bce7ea018a6f","slug":"contract-sanitation-workers-protested-over-salary-warned-of-going-on-strike-from-tomorrow-sonipat-news-c-197-1-snp1003-130757-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वेतन को लेकर ठेका सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, कल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वेतन को लेकर ठेका सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, कल से हड़ताल पर जाने की चेतावनी
Tue, 14 Jan 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 14: सोनीपत के सेक्टर-15 में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर वेतन की मांग करते सफाई कर
सोनीपत। वेतन नहीं मिलने से परेशान ठेका सफाई कर्मियों ने सोमवार को फिर शहर में प्रदर्शन किया। सबसे पहले कर्मचारी सोनीपत के विधायक निखिल मदान के आवास पर प्रदर्शन करते हुए पहुंचे। इसके बाद सिद्धार्थ एन्क्लेव में राई विधायक कृष्णा गहलावत के आवास पर उनके पीए को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-15 पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली को ज्ञापन सौंपा। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जल्द बकाया वेतन जारी कराने का आश्वासन दिया। अगर मंगलवार तक वेतन जारी नहीं किया तो 15 जनवरी से सफाई का काम बंद कर देंगे।
ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच से संबंधित मूल निवासी कर्मचारी कल्याण महासंघ सहयोग बलि सेना के बैनर तले कर्मियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में दो एजेंसियों ने सफाई का टेंडर ले रखा है। एजेंसी के निर्देश पर 200 से ज्यादा सफाई कर्मी काम कर रहे हैं। सफाई का टेंडर 27 अगस्त को खत्म हो गया था। टेंडर खत्म होने के बाद एक माह का वेतन जारी किया था। फिर कर्मियों को वेतन देना बंद कर दिया। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। इस दौरान यूनियन के प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए सेक्टर-14 में विधायक निखिल मदान के पास गए थे। उस समय विधायक ने 10 जनवरी तक वेतन दिलाने का आश्वासन दिया था। उसके बाद भी ठेकेदार की ओर से उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया है। इसके चलते उन्हें मजबूरन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। इस मौके पर सावन कुमार, युद्धिष्ठिर, अनिल, बलजीत, अमित, मुकेश कर्मा, विजय तोमर, अंजू, मंजू, रीना, आरती, पूनम, रेनू, रवि, रामू, सचिन, अंकुश, धनपति, अनिल मौजूद रहे।