{"_id":"67169532c00fe21d400b5538","slug":"contract-cleaners-took-out-a-procession-sonipat-news-c-197-1-snp1003-126462-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ठेका सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ठेका सफाईकर्मियों ने निकाला जुलूस
Mon, 21 Oct 2024 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने प्याऊ मनियारी स्थित किराने की दुकान में अवैध रूप से स्टॉक किए गए पटाखे बरामद किए हैं।
सोनीपत। पे रोल पर लेने समेत अन्य मांगों को लेकर 40 दिन से हड़ताल पर रहे ठेका सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को सौंपा। शाम को विधायक निखिल मदान ने निगम कार्यालय के गेट पर पहुंच कर मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया और सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त कराई।
हड़ताल खत्म होने के बाद अब सफाईकर्मचारी मंगलवार से सेक्टरों और जीटी रोड की तरफ बसे गांवाें में सफाई करेंगे। शहर के सेक्टरों में सफाई का काम पूजा कंसल्टेंसी एजेंसी के पास है। एजेंसी के कर्मचारी गलत तरीके से पे रोल में नाम शामिल करने और अन्य कर्मचारियों को पे रोल पर लेने की मांग कर रहे थे। सोमवार शाम को विधायक निखिल मदान ने कमेटी का गठन किया है। कमेटी में तीन सदस्य सफाई कर्मचारियों की तरफ से होंगे और तीन सदस्य नगर निगम की तरफ से होंगे। जिसको लेकर सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी सहमति जता दी।
कमेटी जांच कर और पात्र कर्मचारियों को पे रोल पर लेने को लेकर आगामी कार्रवाई करेगी। संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार ने 10 दिन के अंदर समाधान का आश्वासन दिया है। इस दौरान हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के महासचिव आरके नागर, मुकेश कर्मा, रविंद्र कुमार, युधिष्ठिर, अनिल कुमार, सावन कुमार, अंकुश, विजय, शंकर, अमित, सुनील, मंजू, ऊषा, सुनील, बलजीत, महावीर नागर, मीना सैनी, समय सिंह, रमेश लहराड़ा, पुष्पेंद्र शर्मा, अश्वनी शर्मा, ओमप्रकाश, जगबीर भी मौजूद रहे।